धर्म-अध्यात्म

इन चीजों को बताया गया है गरुड़ पुराण में पुण्य देने वाली

Tara Tandi
28 April 2021 10:14 AM GMT
इन चीजों को बताया गया है गरुड़ पुराण में पुण्य देने वाली
x
हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से गरुड़ पुराण का विशेष महत्व


हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इसमें भगवान श्री हरि विष्णु की महिमा भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में ऐसी सात चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें देखने मात्र से ही मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति हो जाती हैं। हालांकि इस पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के पश्चात ही किया जाता है। इसमें व्यक्ति के जीवन मरण, पाप, दोष, पुण्य आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।

गोमूत्रं गोमयं दुन्धं गोधूलिं गोष्ठगोष्पदम्।
पक्कसस्यान्वितं क्षेत्रं द्ष्टा पुण्यं लभेद् ध्रुवम्।।

इस श्लोक का अर्थ आपको बता दें कि गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूली, गोशाला, गोखुर और पकी हुई खेती ये ऐसी 7 चीजें हैं जिन्हें सिर्फ देखने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसमें से कई चीजें जैसे गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोशाला जो हमें गाय से मिलती हैं। इसके अलावा पकी हुई खेती भी हमें गांवों से मिलेगी। इसलिए गाय की सेवा करके हम ये पुण्य रोज प्राप्त कर सकते हैं। सनातन धर्म में गाय को माता कहा जाता है। माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी देवता वास करते हैं, इसलिए गाय से प्राप्त हर चीज को बहुत पवित्र माना जाता है।


Next Story