धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और समृद्धि देंगे ये खास उपाय

Subhi
26 Jan 2021 2:40 AM GMT
मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और समृद्धि देंगे ये खास उपाय
x
कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां जिनसे भी प्रसन्न होती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां जिनसे भी प्रसन्न होती हैं उनके घर का माहौल सकारात्‍मक बना रहता है। महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है ऐसे में अगर महिलाएं अपने घर में कुछ कार्य रोजाना करें तो उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। आइए जानते हैं इन विशेष कार्यों के बारे में।

महिलाएं अपने घर में रोजाना करें ये कार्य:
1. घर के मंदिर में महिलाओं को रात के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में रोजाना रात के समय दीपक जलाया जाता है वहां हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है। साथ ही धन की कमी भी नहीं होती है।
2. रात के समय जहां आप सोते हैं वहां और पूरे घर में कपूर का धुंआ का देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही परिवार के लोगों के बीच संबंध भी अच्छे रहते हैं।
3. महिलाओं को अपने घर के सभी बड़े लोगों का आशीर्वाद रात को सोने से पहले लेना चाहिए। इससे घर का माहौल भी मधुर रहता है और मां लक्ष्मी भी प्रन्‍न रहती हैं।
4. महिला को अपने घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दिया रात को जलाकर सोमा चाहिए। यह दिशा पितरों की होती हैं और यहां से ही आपके पितर परलोक से धरती पर आपको सुखी और संपन्‍न रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर दिया जलाना संभव न हो तो यहां बल्ब भी दला सकते हैं।

5. सोने से पहले घर को साफ करना बेहद जरूरी है। घर का सामान बिखरा छोड़ नहीं सोना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
6. कई बार ऐसा होता है कि परिवार के लोग घर के मेनगेट पर जूते-चप्पल छोड़ जाते हैं। यह करना गलत होता है क्योंकि इसी द्वारा से होती हुई मां लक्ष्‍मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी यही आदत है तो सोने से पहले जूते-चप्पल शू रेक में रखकर ही सोएं।




Next Story