धर्म-अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा के ये खास उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Tara Tandi
3 July 2023 11:40 AM GMT
गुरु पूर्णिमा के ये खास उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
x
सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं। जो कि हर माह में पड़ती हैं लेकिन सभी पूर्णिमा पूर्णिमा तिथियों में आषाढ़ माह की पूर्णिमा बेहद ही खास मानी जाती हैं जो कि हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता हैं। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था और इन्हें ही इस सृष्टि का प्रथम गुरु भी माना गया हैं।
इस दिन को गुरुओं की पूजा के लिए बेहद ही खास माना जाता हैं इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 3 जुलाई दिन सोमवार को पड़ा हैं गुरु पूर्णिमा को वेद व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत आदि करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर इस दिन कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो नौकरी, करियर और कारोबार में तरक्की मिलती हैं साथ ही ईश्वर कृपा से सुख सौभाग्य में भी वृद्धि होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा गुरु पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गुरु पूर्णिमा के आसान उपाय-
सुख सौभाग्य में वृद्धि के लिए आप गुरु पूर्णिमा के दिन अपने माथे पर केसर और पिसी हुई हल्दी का तिलक लगाएं। इससे कुंडली में गुरु मजबूत होता हैं और सुख सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता हैं। आज के दिन गुरुओं की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए इसके अलावा माता पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लें। ऐसा करने से ईश्वर कृपा मिलती हैं जिससे करियर कारोबार में खूब तरक्की होती हैं। वहीं इसके अलावा गुरु पूर्णिमा की शाम पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं।
गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से संबंधी चीजों का दान करें ऐसा करने से करियर में सफलता के योग बनने लगते हैं। आज के दिन गाय की सेवा करना उत्तम माना जाता हैं इसके साथ ही गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता हैं। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाती हैं और सुख में वृद्धि होती हैं।
Next Story