धर्म-अध्यात्म

घर में छोटी-छोटी वास्तु की ये गलतियां आपके लिए पैदा कर सकती हैं परेशानियां

Kajal Dubey
4 April 2022 11:21 AM GMT
घर में छोटी-छोटी वास्तु की ये गलतियां आपके लिए पैदा कर सकती हैं परेशानियां
x
कई बार हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके वास्तु दोष और पैसों के नुकसान का कारण बन सकती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई बार खूब कोशिश करने के बाद भी आपके जीवन में कोई न कोई समस्या लगी रहती है और आपके कार्यों में बाधाएं आती हैं। जिसका असर आपके निजी जिन्दगी और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। तो आपको बता दें कि कई बार हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके वास्तु दोष और पैसों के नुकसान का कारण बन सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन बड़ी गलतियों के बारे में जो आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकती हैं...

1. रसोई में खाली बर्तन का होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को अपने रसोईघर में खाली बर्तन छोड़ना अशुभ माना जाता है। वहीं रात को झूठे बर्तन भी रसोई की सिंक में नहीं छोड़ने चाहिएं। माना जाता है कि ऐसा करना आपकी वित्तीय स्थिति को खराब करता है। इसलिए रात को सारे झूठे बर्तन मांझ कर सोएं और कोई एक बर्तन में पानी अवश्य भरकर रखें। रसोई में सभी बर्तन खाली नहीं होने चाहिएं।
2. मुख्य द्वार पर कचरा पात्र रखना
अगर आप भी अपने घर का कचरा पात्र घर के मुख्य द्वार पर या घर के बाहर रखते हैं तो आज ही इसे हटा दें। क्योंकि ऐसा करना मां लक्ष्मी को नाराज करता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के प्रवेश द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना जरूरी होता है। वरना धन की देवी लक्ष्मी के रूष्ट होने से आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
3. घर में सूखे पेड़-पौधे रखना
पेड़ पौधे लगाना न केवल आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी कई पेड़-पौधों को घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसारक माना गया है। लेकिन कई बार समय के अभाव या लापरवाही के कारण कुछ पेड़-पौधों की देखभाल नहीं हो पाती और वे सूख जाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि घर में सूखे पेड़-पौधे लगाए रखना आपकी समृद्धि में बाधक बनता है। अगर कोई पौधा या पेड़ सूख कर खराब हो गया है तो उसे हटाकर नया पौधा लगा दें।
4. बंद घड़ी लगाए रखना
आपको हर पल समय बताने वाली घड़ी का बंद रहना भी वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बहुत गलत है। घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि रुकी हुई घड़ी आपकी और आपके परिजनों की तकदीर पर भी ताला लगाकर आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है। साथ ही इससे आमदनी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


Next Story