धर्म-अध्यात्म

इन छोटे-छोटे उपायों से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आती है खुशहाली

SANTOSI TANDI
12 Aug 2023 10:08 AM GMT
इन छोटे-छोटे उपायों से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आती है खुशहाली
x
जीवन में आती है खुशहाली
यह तो हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति के जीवन पर उसकी राशि व ग्रहों का गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार जब व्यक्ति अपने जीवन में परेशानी का सामना कर रहा होता है तो ऐसे में लोग कहते हैं कि उसके ग्रह ही खराब हैं। ऐसे में कुछ आसान उपाय उसकी काफी मदद कर सकते हैं।
जहां तक बात वृषभ राशि के लोगों की हो तो इस राशि का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे लोग अक्सर बहुत धैर्यवान होते हैं और जमीनी स्तर से जुड़े होते हैं। हालांकि, उनका यही गुण कई बार उनके लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। ऐसे में लोग कई बार काफी परेशान रहने लगते हैं। लेकिन कुछ उपाय उनकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें वृषभ राशि के लोग अपनाकर अपने जीवन को अधिक खुशहाल बना सकते हैं-
माता लक्ष्मी का करें पूजन
वृषभ राशि के लोग अपने जीवन में सुख-समृद्धि व धन-धान्य प्राप्त करने के लिए माता लक्ष्मी का पूजन अवश्य करें। इस राशि के लोगों के लिए मां लक्ष्मी का पूजन विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं, इससे जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, अगर आप जीवन में धन-धान्य चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन माता को पान का भोग लगाएं। वहीं, अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो सोमवार के दिन माता को खीर का भोग लगाएं। साथ ही साथ, माता लक्ष्मी के मंत्रों का पाठ करें। इससे यकीनन आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
शनि देव को करें प्रसन्न
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। चूंकि शुक्र ग्रह का शनि के साथ मित्रता का भाव है, इसलिए अगर वृषभ राशि का जातक शनि देव को प्रसन्न करता है तो इससे उसका भाग्योदय होता है और जीवन में खुशहाली आती है। वृषभ राशि के लोगों को शनि के छल्ले को धारण करना चाहिए। वहीं, अगर नीलम आपके लिए सही रहता है तो ऐसे में नीलम को धारण करें। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा। अगर आप अपने जीवन में मान-सम्मान, धन और पिता के स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। इससे आपके जीवन के कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
करें बुधवार के उपाय
अक्सर लोगों के जीवन में परेशानी की वजह उसका काम ठीक से ना चलना होता है या फिर व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं के कारण चिंताग्रस्त होता है। हो सकता है कि आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हों। इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए आप बुधवार के कुछ उपाय कर सकते हैं। मसलन, आप बुधवार को गाय को हरा वस्तु दान करें। इसके अलावा, बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो बुधवार के दिन मूंग की दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर में दान कर सकते हैं। इससे जल्द ही आपके जीवन की परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी।
तो अब अगर आपकी राशि भी वृषभ है तो आप पंडित जी द्वारा बताए गए इन उपायों को अपनाएं। चूंकि हर व्यक्ति की ग्रह चाल अलग होती है, इसलिए एक बार किसी अनुभवी पंडित से मिलकर उनकी सलाह लेने से आपको विशेष लाभ हो सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story