धर्म-अध्यात्म

ये डरावने सपने गंभीर बीमारी होने का देते हैं, संकेत

Tara Tandi
14 March 2022 3:10 AM GMT
ये डरावने सपने गंभीर बीमारी होने का देते हैं,  संकेत
x
सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। मनुष्य नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है। कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। मनुष्य नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है। कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इस अवस्था में मनुष्य को कुछ स्वप्न याद रहते हैं और कुछ भूल जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है, जो कि हमें हमारे भविष्य के विषय में संकेत देता है। जो सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाते हैं उन सपनों का फल भी जल्दी ही देखने को मिलता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। कोई सपना हमें अच्छा महसूस कराता है और कोई सपना हमें डराता भी है। अक्सर लोगों को बार बार डरावने सपने आते हैं। क्या आप जानते हैं इन सपनों का क्या अर्थ है? यह वो सपने होते हैं जो व्यक्ति की बीमारी का संकेत देतेहैं। आइए जानते हैं ये कौन से सपने होते हैं…

अगर कोई महिला गाना गाते हुए दिखे
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में गाना गाते दिखाई देती है या किसी महिला का स्नान के दौरान आलिंगन करते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको भविष्य में कोई गंभीर बीमारी या आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।
सपने में दिखे अगर भूत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में भूत प्रेत दिखाई देता है तो यह सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने का अर्थ है कि आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं या फिर आपके परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।
सपने में दिखे अगर जटाधारी साधु
सपने में जटाधारी साधु देखना भी स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना देखने से आपको धनहानि हो सकती है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किसी महिला को काले कपड़े पहने देखें तो इसका मतलब आप जल्द ही बीमार पड़ सकते हैं।
सपने में बाल गिरते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि यदि सपने में नाखून या फिर बाल गिरते हुए दिखाई दें तो इसका मतलब आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। सपने में पेड़ काटते हुए देखने का अर्थ है कि भविष्य में परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य के खराब होने का संकेत है
Next Story