धर्म-अध्यात्म

रवि प्रदोष के ये उपाय से खुलेंगे बंद किस्मत

Tara Tandi
4 May 2024 3:54 PM IST
रवि प्रदोष के ये उपाय से खुलेंगे बंद किस्मत
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन शिव साधना को समर्पित प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह के दोनों पक्षों में मनाया जाता है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भोलेबाबा की कृपा प्राप्त होती है साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं
पंचांग के अनुसार अभी वैशाख माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाला प्रदोष व्रत 5 मई दिन रविवार को किया जाएगा। रविवार के दिन प्रदोष पड़ने के कारण ही इसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जा रहा है इस दिन शिव पार्वती की साथ में पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और महिलाओं को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन इसी के साथ ही अगर प्रदोष के दिन कुछ आसान उपायों को किया जाए तो किस्मत का भरपूर साथ मिलता है और तरक्की भी होती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
प्रदोष पर करें ये सरल उपाय—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र का विशेष उपाय कने से जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति होती है वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने व रिश्तों में मजबूती के लिए प्रदोष व्रत के दिन 11 बेलपत्रों पर लाल रोली से शिव षडाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” लिखें और इसी मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर दें। अपनी मनोकामना शिव से कहें माना जाता है कि इस उपाय को करने से लाभ मिलता है और परेशानियां दूर रहती है।
धन लाभ व भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए इस दिन शिवलिंग पर केसर के घोल से 27 बेलपत्रों पर “ॐ नमः शिवाय” इस मंत्र को लिख कर शिव जी को अर्पित करें साथ ही शिव स्तोत्र का पाठ भी करें माना जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ मिलता है और सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है।
Next Story