धर्म-अध्यात्म

नारियल द्वारा किए गये ये उपाय दूर करते है जीवन की कई परेशानियाँ

Kiran
20 Jun 2023 12:34 PM GMT
नारियल द्वारा किए गये ये उपाय दूर करते है जीवन की कई परेशानियाँ
x
नारियल अर्थात श्रीफल का आध्यात्मिक रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। हर पूजा में नारियल को शामिल किया ही जाता हैं। माना जाता है कि नारियल फोड़ने का मतलब है कि आप अपने अहंकार और स्वयं को भगवान के सामने समर्पित कर रहे हैं। नारियल का ज्योतिषीय रूप से भी बड़ा महत्व हैं। क्या आप जानते हैं कि नारियल के द्वारा किये गए कुछ उपायों से जीवन की कई समस्याओं का निराकरण किया जा सकता हैं। आज हम आपको नारियल उन्हीं कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
* एक नारियल में व्यक्ति के लंबाई के बराबर के लाल धागे को नारियल पर लपेटकर उसे उसके सिर पर सात बार उसार घुमाएं और पास के किसी जल स्रोत में बहा दें। नजर या उतारा तुरंत दूर हो जाएगा।
* कई लोग शनि की छाया के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं, खुद को शनि की छाया से दूर करने के लिए एक नरियल, जौ और काले उडद की दाल को एक साथ ले लें। इसे सिर के चारों को 7 बार घुमाकर नदी में बहा दें।
* मंगलवार के दिन चमेली का तेल और सिंदूर के पेस्ट से नारियल पर स्वास्तिक बनाएं। अब इसे भगवान गणेश की प्रतिमा पर चढ़ा कर ‘ऋणमोचक स्तोत्र’ का उच्चारण करें। वित्तीय समस्या हल होने लगेगी।
* ग्यारह लघु नारियल मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें। दो माला जाप करने के बाद एक लाल कपडेि में उन लघु नारियलों को लपेट कर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
* धन, वैभव व समृद्धि पाने के लिए 5 लघु नारियल स्थापित कर, उस पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार नीचे लिखे मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें- मंत्र- ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं।
* अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न रहे और अन्न का भंडार भरा रहे तो 11 लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
Next Story