धर्म-अध्यात्म

आपकी किस्मत का दरवाजा खोलेंगे ये पौधे, जीवन में लाते हैं सकारात्मकता

Kiran
19 Jun 2023 1:22 PM GMT
आपकी किस्मत का दरवाजा खोलेंगे ये पौधे, जीवन में लाते हैं सकारात्मकता
x
पेड़-पौधे और फूल सभी को पसंद आते हैं जो घर के माहौल को खुशबूदार और खुशनुमा बनाते हैं। इसके लिए कई लोग अपने गार्डन में फूलों वाले पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूलों वाले कुछ पौधे आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल सकते हैं और जीवन में सकारात्मकता लाकर कष्ट- कलेश दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कौनसा पौधा आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेगा।
चंपा का पौधा
अक्सर ज्यादा सोचने वाले लोग हर बात को नैगेटिविटी के साथ लेते है। वास्तु के अनुसार उसकी सोच पर नाकारात्मकता हावी हो जाती है। ऐसे में घर पर चंपा का पौधा रखना बेहद चमत्कारी और लाभकारी होता है। यह पौधा व्यक्ति के विचारों और भावों में पॉजीटिव बदलाव लाता है। घर-परिवार के सदस्यों में पॉजीटिविटी एनर्जी आती है। ऐसे में वे साकारात्मक सोच के मालिक बनते है।
रातरानी का पौधा
घर पर रातरानी का पौधा रखने से पूरे घर का माहौल खुशनुमा होता है। इनकी खुशबू मानसिक तनाव को कम कर अंदर से खुशी दिलाती है। वास्तु के अनुसार रातरानी का पौधा जिस घर पर भी होता है। वहां पर तनाव, दुख आदि दूर हो खुशियों का आगमन होता है। भाग्य अच्छा होता है। परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार में एकता, खुशहाली बनी रहती है।
गुड़हल का पौधा
वास्तु में गुड़हल का फूल बहुत महत्व रखता है। इसकी भिन्नी-भिन्नी खुशबू से घर के वातावरण में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तरक्की के रास्ते खुलते है।
हरसिंगार का पौधा
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हरसिंगार के फूल उनको चढ़ाने चाहिए। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा में उन्हीं फूलों को इस्तेमाल करें जो पेड़ से टूटकर गिरे हो। फूलों को तोड़ना अशुभ माना जाता है। हरसिंगार का पौधा घर पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख- समृद्धि, शांति बनी रहती है। साथ में घर में चल रहें लड़ाई-झगड़े, तनाव कम हो भाग्य साथ देता है।
Next Story