धर्म-अध्यात्म

दिवार पर लगी ये तस्वीरें लाएगी घर में सुख- समृद्धि, आइये जानें

Kiran
29 Jun 2023 5:25 PM GMT
दिवार पर लगी ये तस्वीरें लाएगी घर में सुख- समृद्धि, आइये जानें
x
वास्तु के अनुसार घर में उपस्थित हर वस्तु की कुछ ऊर्जा होती हैं जो घर की सुख-शांति और समृद्धि पर असर डालती हैं। जी हाँ, हर वस्तु एक ऊर्जा लिए हुए होती हैं जिसका सकारात्मक और नकारात्मक असर घर पर पड़ता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं घर की दिवार पर लगी तस्वीरों की जो हमारे मन और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इस कड़ी में हम आपको ऐसी तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में खुशियां लाती हैं। तो आइये जानते हैं इन तस्वीरों के बारे में।
- अगर आपके घर में बेवजह का झगड़ा होता रहता है या एकदूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती है। हर समय तनाव की स्थिति बनी रहती है तो आप कोई ऐसा चित्र लेकर आएं जिसमें एक सयुंक्त खुशहाल परिवार हो। इस तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां पर आने-जाने वालों का नजर इस पर पड़े। आप अपने पूरे परिवार की फोटो भी लगा सकते हैं। इस तस्वीर को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।
- घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर का चित्र लगाना चाहिए। मेहमानों के कमरे में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगानी चाहिए। घर के एक कोने में धन के ढेर की फोटो भी लगा सकते हैं, इससे धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं।
- अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। तो बच्चे के कमरे की उत्तर दिशा में तस्वीर लगाएं पढ़ाई करते समय बच्चे का मुख भी उत्तर दिशा की तरफ हो, बच्चे के कमरे में मां सरस्वती या पढ़ाई करते हुए बच्चे की तस्वीर लगाएं। हरे तोते की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
- अगर पति-पत्नी में अनबन रहती है। या तनाव रहता है तो सोने के कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे पति-पत्नी के संबंधो में प्रेम बढ़ता है। दो हंसो के जोड़े की तस्वीर भी लगा सकते हैं। यह चित्र ऐसा होना चाहिए जिसे देखकर मन प्रसन्न चित्त हो जाए।
- घर के द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगानी चाहिए, इससे घर में शुभता आती है। द्वार पर शुभ-लाभ का चित्र लगाएं या शुभ-लाभ लिखें। घर के द्वार पर सुंदर बेलवूटो, चित्रों वाली वंदनवार भी लगा सकते हैं। गणेश जी के अलावा किसी और देवी-देवता की तस्वीर द्वार पर नहीं लगानी चाहिए।
Next Story