धर्म-अध्यात्म

इन लोगो को रखना चाहिए शनिवार का व्रत, जानें ये अहम बातें

Triveni
10 April 2021 3:39 AM GMT
इन लोगो को रखना चाहिए शनिवार का व्रत, जानें ये अहम बातें
x
आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है।

आज शनिवार है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव बुरे के साथ बुरा और अच्छे के साथ अच्छा करते हैं। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। अगर शनिदेव की दृष्टि किसी पर अच्छी होती है तो उस पर शनिदेव की कृपा बरसती है। वहीं, अगर किसी पर दृष्टि बुरी होती है तो उस पर साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी मुसीबतें आती हैं। ऐसे में लोग शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का व्रत करते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि शनिवार का व्रत किन लोगों को रखना चाहिए।

1. अगर किसी व्यक्ति की राशि में कुंभ और मकर है तो उस व्यक्ति को शनिवार का व्रत करना चाहिए।
2. शनिवार का व्रत तब भी रखना चाहिए जब व्यक्ति का शनि नीच का हो।
3. अगर व्यक्ति पर शनि का दुष्प्रभाव है जैसे कि कर्जा, लड़ाई-झगड़े के चलते मकान का बिक जाना, मकान का कोई हिस्सा गिर जाना तो उस व्यक्ति को शनिवार का व्रत करना चाहिए।
4. अगर धन-संपत्ति का नाश हो रहा होता है तो भी शनिवार का व्रत करना फलदायक साबित होता है।
5. अगर आप पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है तो भी आपको शनिवार का व्रत करना चाहिए।
6. अगर आप बुरा कार्य और बुरे कर्म में लिप्त रहते थे लेकिन आप सुधरना चाहते हैं तो आपको शनिवार का व्रत करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Next Story