धर्म-अध्यात्म

भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं ये लोग, हमेशा बनी रहती है कृपा

Saba Naaz
10 Jun 2025 7:43 PM IST
भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं ये लोग, हमेशा बनी रहती है कृपा
x
Religion धर्म : हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से माना जाता है। इसी प्रकार उस ग्रह से संबंधित देवी-देवताओं की कृपा भी उस मूलांक पर बनी रहती है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर देवों का देव महादेव की असीम कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं उस भाग्यशाली मूलांक के बारे में।
ये है प्रिय मूलांक : अंक ज्योतिष के अनुसार, भगवान शिव को मूलांक 7 काफी प्रिय माने जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर राहु का प्रभाव देखा जाता है। ग्रह स्वामी राहु के कारण ये लोग आध्यात्मिक प्रवृति के होते हैं और इनका झुकाव भगवान शिव के प्रति अधिक देखा जाता है।
ये मूलांक भी हैं प्रिय : अंक ज्योतिष में मूलांक 5 और 9 के जातक भी शिव जी के प्रिय माने जाते हैं। जिस किसी जातक का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख को होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। वहीं 9 मूलांक उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है। इस मूलांक के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ता है।
प्रिय राशियां : भगवान शिव की कृपा मेष, वृषभ, कर्क, कुंभ, और मकर राशि के लोगों पर भी बनी रहती है। शिव जी की कृपा से इन जातकों के लिए सफलता प्राप्ति के योग बन सकते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इन लोगों को भगवान शिव की आराधना करने से विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक अच्छे परिणामों के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
Next Story