धर्म-अध्यात्म

भाग्यशाली होते हैं ये लोग

Apurva Srivastav
2 Aug 2023 6:22 PM GMT
भाग्यशाली होते हैं ये लोग
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां, निशान और चिह्न बने होते हैं जिनका जातक के जीवन और हस्तरेखाशास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं और चिह्न व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं निर्मित होती हैं जहां शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और धन का संकेत प्रदान करती हैं।
तो वही हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों व आर्थिक संकट की ओर इशारा करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ ऐसे चिह्नों के बारे में बताया गया हैं जिनका हथेली पर होना बेहद ही शुभ माना जाता हैं, कहते हैं कि अगर ये चिह्न हथेली पर बने होते हैं तो जातक को अपने जीवन में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली इन्हीं रेखाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर वाई Y जैसे कोई आकृति निर्मित होती हैं तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता हैं। लेकिन इस आकृति के बनने की शर्त यह होती हैं कि हथेली में कोई लकीर ​जीवन रेखा से होकर चंद्र पर्वत पर जाकर रुक जाए तो ऐसी स्थिति में वाई का निशान बनता हैं।
माना जाता हैं कि जिस जातक की हथेली पर यह आकृति निर्मित होती हैं वो बहुत ही भाग्यशाली माना जाता हैं ऐसे लोगों का पूरा जीवन आर्थिक रूप से संपन्न रहता हैं। इनके जीवन में धन, सुख और सफलता की कमी नहीं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग अधिकता खुद का कारोबार करते हैं और उनमें खूब सफलता व धन प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन काल में विदेश यात्रा का भी सुख प्राप्त होता हैं।
Next Story