धर्म-अध्यात्म

भाग्यशाली माने जाते हैं ये लोग जिनकी हथेली पर होती हैं ऐसी लकीरें

Shiddhant Shriwas
1 Sep 2021 4:02 AM GMT
भाग्यशाली माने जाते हैं ये लोग जिनकी हथेली पर होती हैं ऐसी लकीरें
x
हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान और रेखाएं बनी हुई होती है। ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत सारी चीजों की तरफ संकेत करती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान और रेखाएं बनी हुई होती है। ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत सारी चीजों की तरफ संकेत करती हैं। हथेली पर मुख्य रूप से भाग्यरेखा, जीवनरेखा, विवाह रेखा, संतान सुख की रेखा, मस्तिष्क और ह्रदय रेखा बनी हुई होती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन में घट चुकी या भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। हथेली पर बनी तमाम रेखाओं को देखकर व्यक्ति के करियर, धन संपदा, व्यापार, विवाह और सेहत आदि के बारे में भविष्य वाणी की जाती है। आज हम हथेली पर बनी उन रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पता चलता है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली है।

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्यरेखा मणिबंध से होती हुई सीधी शनि पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसे व्यक्ति भाग्य के धनी होते हैं। इन लोगों के सभी काम बहुत ही आसानी के साथ संपन्न हो जाते हैं। इनके जीवन में परेशानियां बहुत ही कम आती हैं। ऐसे लोगों अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करते चले जाते हैं।

जिन व्यक्तियों की भाग्य रेखा जीवन रेखा से आरंभ होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती हैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने पर ही धन लाभ होता है। वहीं अगर किसी की हथेली पर चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा के साथ-साथ चलती हो तो ऐसा व्यक्ति शादी के बाद सफलता प्राप्त करता है और उसके जीवन में धन दौलत बहुत आसानी से प्राप्त होती है।

जिन लोगों की हथेली पर अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में मान-सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होती है। अगर हथेली पर मस्तिष्क रेखा, भाग्यरेखा और जीवनरेखा को मिलाकर कोई त्रिकोण का निशान बनता है तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

जिन लोगों की हथेली पर सूर्य, शनि, शुक्र और गुरु पर्वत में उभार दिखता है ऐसे लोग भाग्यशाली होने के साथ अपने जीवन के 35 से 55 साल के बीच खूब यश और धन दौलत की प्राप्ति करते हैं। इन लोगों का जीवन बहुत ही आराम से बीतता है।

Next Story