- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- लड़कियों के लिए हथेली...

x
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के हाथ में मछली का चिन्ह होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं का उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि हथेली पर बनी रेखाओं से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में बनने वाली रेखाएं समय के साथ बदलती रहती हैं जिसके कारण हथेली पर अलग-अलग चिह्नों का निर्माण होता रहता है। इनमें से कई चिह्न बहुत शुभ माने जाते हैं जिनसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। हथेली पर कुछ चिन्ह लड़कियों के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार लड़कियों की हथेली पर किन चिन्हों का बनना शुभ माना जाता है -
लड़कियों के हाथ में कमल के फूल का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। कमल के फूल पर माता लक्ष्मी विराजमान होती हैं इसलिए ऐसी लड़कियां बहुत धनवान होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जीवनरेखा, भाग्यरेखा, शनि पर्वत और गुरु पर्वत पर कमल के फूल का निशान बहुत शुभ माना जाता है। जिन लड़कियों के हाथ में कमल के फूल का चिन्ह होता है उन्हें जीवन में बहुत सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
जिन लड़कियों के हाथ में शंख का निशान होता है वे बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियाँ बहुत बुद्धिमान होती हैं और इन्हें जीवन में सारे सुख-सुविधाएं मिलती हैं। माना जाता है कि जिन लड़कियों की सभी उँगलियों के पोरों पर शंख का चिन्ह होता है वे जीवन में बहुत सफलता हासिल करती हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, लड़कियों के हाथ में चक्र का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लड़कियों की सभी उँगलियों के पोरों पर चक्र का चिन्ह होता है वे जीवन में बहुत सफलता हासिल करती हैं। ऐसी लड़कियों का भाग्य उनका साथ देता है और वे समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के हाथ में मछली का चिन्ह होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि मछली का चिन्ह भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। ऐसी लड़कियाँ अपने परिवार और संबंधियों के लिए भी बहुत भाग्यशाली होती हैं।
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के हाथ में स्वस्तिक का चिन्ह होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियाँ बहुत धार्मिक और सदाचारी होती हैं। ऐसी लड़कियाँ अपने ही नहीं, दूसरों के जीवन में भी सकारत्मकता फैलाती हैं। ऐसी लड़कियाँ धर्म-कर्म के कामों से खूब मान-सम्मान प्राप्त करती हैं।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story