धर्म-अध्यात्म

हथेली की ये रेखाएं पूरा करती है विदेश यात्रा का सपना

Rounak Dey
16 May 2023 12:30 AM IST
अपने हाथ में चेक करें है या नहीं

Videsh Yatra Yog in Palmistry: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखा को देखकर उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के पास कितना धन होगा, किस उम्र में सफलता मिलेगी ये सभी बातें हाथ की रेखाओं को देखकर जानी जा सकती हैं। इन्हीं रेखाओं में से एक रेखा विदेश यात्रा की भी है। हस्तरेखा शास्त्र की माने तो हथेली पर यात्रा रेखा कई जगहों पर बनती है। यात्रा रेखाओं के जरिए से हम ये जान सकते हैं कि व्यक्ति अपने जीवन में कभी विदेश यात्रा कर पाएगा या नहीं। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले विदेश यात्रा योग के बारे में...

यदि किसी की हथेली पर कोई लकीर जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को पार करते हुए चंद्र पर्वत की ओर जाए तो विदेश यात्रा का योग बनता है। मान्यता है कि ये लकीर जितनी गहरी और साफ सुथरी होगी विदेश यात्रा उतनी ही सफल होगी।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जा मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है।

वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य विदेश में जाकर चमकता है।

Next Story