धर्म-अध्यात्म

खुशहाल दांपत्‍य को बर्बाद कर देती हैं ये गलतियां, चाणक्य निति में है ज़िक्र

Tulsi Rao
18 Sept 2022 12:56 PM IST
खुशहाल दांपत्‍य को बर्बाद कर देती हैं ये गलतियां, चाणक्य निति में है ज़िक्र
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Chanakya Niti for Husband Wife in hindi: चाणक्‍य नीति में खुशहाल दांपत्‍य जीवन के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं. इसके मुताबिक पति-पत्‍नी को कुछ बुरी आदतों या गलतियों से बचना चाहिए, वरना अच्‍छी-भली शादीशुदा जिंदगी तबाह हो सकती है. लिहाजा इन गलतियों से बचना ही बेहतर है. आइए जानते हैं कि वो कौनसी बातें जिनसे पति-पत्‍नी को हमेशा बचना चाहिए.

खुशहाल दांपत्‍य को बर्बाद कर देती हैं ये गलतियां
झूठ: पति-पत्‍नी के बीच विश्‍वास होना बहुत जरूरी है. यदि वे एक-दूसरे से झूठ बोलें या एक-दूसरे पर बेवजह शक करें या शक करने का कारण दें तो ऐसा रिश्‍ता ज्‍यादा समय तक नहीं चल सकता है.
गुस्‍सा: गुस्‍सा किसी भी रिश्‍ते को तोड़ने या उसमें गांठ डालने के लिए काफी है. पति-पत्‍नी को गुस्‍से से बिल्‍कुल दूर रहना चाहिए. वरना गुस्‍से में वे ऐसी बात कह सकते हैं या कदम उठा सकते हैं जो उनके रिश्‍ते का कमजोर कर सकते हैं.
ईगो या अहंकार: अहंकार या दूसरे को खुद से कम समझना वैवाहिक जीवन में जहर घोल देता है. शादी का रिश्‍ता बराबरी का होता है. पति-पत्‍नी दोनों को ही ईगो या अहंकार से दूर रहना चाहिए. साथ ही गलती होने पर माफी मांगने में देर नहीं करनी चाहिए.
गोपनीयता भंग करना: पति-पत्‍नी की निजी बातें दूसरों को बताना दोनों की छवि भी खराब करता है और रिश्‍ते को तोड़ भी सकता है. सुखी दांपत्‍य जीवन चाहते हैं तो पति-पत्‍नी की आपसी बातें दूसरों को न बताएं, चाहे वह कितना भी करीबी दोस्‍त क्‍यों न हो.
बेवजह खर्च: फालतू खर्च या किसी बुरी आदत के चलते पैसे को पानी की तरह बहाना भी न केवल दांपत्‍य जीवन को बल्कि पूरे परिवार को संकट में ला देता है, इससे बचें.
Next Story