- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आपको कर्ज में डूबा...
धर्म-अध्यात्म
आपको कर्ज में डूबा सकती हैं भोजन करने से जुड़ी ये गलतियां
Apurva Srivastav
30 Jun 2023 5:55 PM GMT

x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से लाभ मिलता हैं लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं। वास्तुशास्त्र दिशाओं पर आधारित माना जाता हैं इसमें हर एक दिशा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया हैं।
वास्तुशास्त्र में खाने पीने की दिशा के बारे में भी जानकारी दी गई हैं। जिसे नजरअंदाज करने से इसका बुरा प्रभाव हमारी सेहत पर देखने को मिलता हैं साथ ही आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा बता रहे हैं कि वास्तु शास्त्र में भोजन के लिए कौन सी दिशा को शुभ बताया गया हैं तो आइए जानते हैं नियम
भोजन करने की सही दिशा-
वास्तुशास्त्र की मानें तो भोजन करने की दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं कहते हैं कि अगर सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं वही अगर गलत दिशा और स्थान पर बैठकर भोजन किया जाए तो जातक को गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता हैं साथ ही उसकी आयु में कमी आती हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं ऐसे में भोजन करने के लिए सबसे उचित दिशा उत्तर और पूर्व की मानी जाती हैं आप इस दिशा में बैठकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
लेकिन भूलकर भी दक्षिण दिशा में मूख करके भोजन नहीं करना चाहिए इस दिशा को अच्छा नहीं माना जाता हैं। कहते हैं कि इस दिशा में भोजन करने से आयु घटने लगती हैं साथ ही दुर्भाग्य में भी वृद्धि होती हैं। इसके अलावा पश्चिम दिशा में मुंह करके भोजन करने से भी बचना चाहिए इस दिशा में बैठकर भोजन करने से कर्ज बढ़ता हैं और आर्थिक परेशानियां भी हमेशा बनी रहती हैं।
Next Story