धर्म-अध्यात्म

अशोक की पत्तियों के ये चमत्कारिक उपाय घर में लाते हैं समृद्धि और शांति

Subhi
3 March 2022 3:12 AM GMT
अशोक की पत्तियों के ये चमत्कारिक उपाय घर में लाते हैं समृद्धि और शांति
x
आपने अशोक का पेड़ अपने आसपास जरूर देखा होगा। लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी अशोक के पेड़ लगाते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

आपने अशोक का पेड़ अपने आसपास जरूर देखा होगा। लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी अशोक के पेड़ लगाते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि घर के आसपास अशोक के पेड़ लगाने से व्यक्ति के सारे शोक मिट जाते हैं। मान्यता तो ये भी है कि जहां अशोक का पेड़ होता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिस कारण ये जिस जगह पर लगा होता है वहां पर सभी कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होते हैं। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यो में भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। तो चलिए आज जानते हैं अशोक के पेड़ और पत्तों के कुछ उपाय, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी...

कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में सहायक है। मान्यता है कि जिस घर के आगे में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसलिए अपने घर के आगे इसका पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा पाठ या मांगलिक काम में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अशोक के पत्तों को देवी-देवताओं पर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

Next Story