धर्म-अध्यात्म

होलाष्टक में इन उपायों से होगा धन लाभ

Tara Tandi
22 March 2024 10:19 AM IST
होलाष्टक में इन उपायों से होगा धन लाभ
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में होली के त्योहार को प्रमुख माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशियां मनाते हैं। इस साल यह पर्व 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है जिसमें किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।
इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है इस बार होलाष्टक 17 मार्च से लग चुका है जो कि 24 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस दौरान कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए वरना तिजोरी खाली हो जाती है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ सकती है तो आज हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
होलाष्टक में न करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दिनों में किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि भी करने से बचना चाहिए। ना ही कोई नई वस्तु खरीदकर घर लाना चाहिए। इस दौरान सोना चांदी, वाहन या फिर घर की खरीदारी भी नही करनी चाहिए। इसके अलावा नए कार्य व कारोबार की शुरुआत भी करना अच्छा नहीं माना जाता है।
होलाष्टक के दौरान अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए यज्ञ या अनुष्ठान करने की सोच रहे हैं तो इससे भी बचना चाहिए। इस दौरान नियमित पूजा की जा सकती है लेकिन यज्ञ या अनुष्ठान भूलकर भी ना करें इसकी मनाही होती है। होलाष्टक के दिनों में धन का लेन देन करने से भी बचना चाहिए। होलाष्टक के आठ दिनों में नए घर में प्रवेश से भी बचना चाहिए। आप इस दौरान भजन कीर्तन कर सकते हैं इसके अलावा भगवान न​रसिंह की पूजा करें और उनके स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
Next Story