धर्म-अध्यात्म

करवा चौथ के ये उपाय आपको बनाएंगे करोड़पति

Tara Tandi
31 July 2023 8:10 AM GMT
करवा चौथ के ये उपाय आपको बनाएंगे करोड़पति
x
सनातन धर्म में ऐसे कई व्रत हैं जिन्हें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से करती हैं जिनमें से एक करवा चौथ भी हैं जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता हैं इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और संध्याकाल में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।
माना जाता है कि इस दिन व्रत पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती हैं और पति पत्नी के बीच के तनाव कम हो जाते हैं साथ ही महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं, लेकिन इसी के साथ ही अगर करवाचौथ के दिन कुछ उपायों को भी किया जाए तो घर में धन वर्षा होती हैं और व्यक्ति करोड़पति बन जाता हैं, तो आज हम आपको करवा चौथ के आसान उपाय बता रहे हैं।
करवा चौथ के उपाय आपको बनाएंगे करोड़पति—
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर दिन बुधवार को किया जाएगा। ऐसे में इस दिन अगर कुछ उपायों को किया जाए तो धन संकट दूर हो जाता हैं और जीवन में खुशहाली आती हैं। करवा चौथ के दिन अगर लाल वस्त्र में पांच हल्दी की गांठ रखकर श्री गणेश को अर्पित किया जाए तो भगवान की कृपा से आर्थिक संकट दूर हो जाता हैं और घर में धन आगमन होने लगता हैं।
वही इसके अलावा कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करवा चौथ के दिन घी और गुड़ का भोग भगवान गणेश को लगाएं। साथ ही कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना भी करें और पूजा के बाद गुड़ चने को गाय को खिला दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बड़े से बड़ा कर्ज भी उतर जाता हैं। दांपत्य जीवन के क्लेश और तनाव को दूर करने के लिए इस दिन श्री गणेश केा दूर्वा के साथ गुड़ की 21 गोलियां बनाकर अर्पित करें ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती हैं।

Next Story