- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- प्रेम जीवन के कई राज़...
धर्म-अध्यात्म
प्रेम जीवन के कई राज़ खोलती है हथेली पर बनी ये रेखाएं
Apurva Srivastav
8 July 2023 4:11 PM GMT

x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतिया बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई अहम बातों का संकेत प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिनमें कुछ शुभ तो वहीं कुछ अशुभ रेखाएं पाई जाती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत प्रदान करती हैं इसके अलावा हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं भी बनी होती हैं जो व्यक्ति के जीवन प्रेम जीवन को उजागर करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं प्रेम जीवन के बारे में क्या कहती हैं आपकी हथेली की रेखाएं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली रेखाएं जितनी अधिक लंबी होती हैं व्यक्ति का प्रेम जीवन उतना ही अधिक समय तक चलता है और मधुर बना रहता हैं। इसके अलावा हथेली पर बनने वाली प्रेम रेखा जितनी अधिक गहरी होती हैं वह प्रेमी संग उसके रिश्तों की मजबूती को बयां करती हैं।
इसके अलावा अगर हथेली पर मुड़ी हुई रेखाएं बनती हैं तो ये प्यार और खुशियों से भरपूर लव लाइफ को दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली सीधी रेखाएं व्यक्ति की लव लाइफ में प्यार और भावनाओं की कमी को बयां करती हैं। वही हाथों की छोटी उंगली के पास बनी रेखाएं लव लाइफ में जुनून को दर्शाती हैं।
Next Story