- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हथेली पर बनी ये रेखाएं...
धर्म-अध्यात्म
हथेली पर बनी ये रेखाएं व्यक्ति के लिए बहुत सारा धन लाती हैं
Bhumika Sahu
18 Nov 2022 3:24 PM GMT

x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाए और निशान बने होते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाए और निशान बने होते हैं जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में बहुत ही अहम माना जाता है ये रेखाएं व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ कहते हैं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं और आकृतियां व्यक्ति के भाग्य, धन और ऐशो आराम से संबंधित मानी जाती है इन रेखाओं का अध्यान करके मनुष्य भविष्य से जुड़ी कई सारी जानकारी हासिल कर सकता हैं तो आज हम आपको हथेली पर बनने वाली उन रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो जातक को जीवन में खूब सारा धन प्रदान करती है और अमीर बना देती है तो आइए जानते हैं।
अगर किसी जातक की हथेली में जहां पर बुध पर्वत या शनि पर्वत बना होता है वहां पर कोई तराजू का निशान या आकृति निर्मित होती है तो जातक को कभी भी अपने जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है ऐसा मनुष्य अपने जीवन में खूब तरक्की करता है और धन कमाता है ऐसे लोगों को समाज में मान सम्मान भी प्राप्त होता है वही हथेली पर शुक्र पर्वत को बहुत अहम माना गया है शुक्र पर्वत अगर अच्छा होता है तो जातक को सभी तरह की सुविधाएं और ऐशो आराम की प्राप्ति होती है
अगर शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती है तो इसे बेहद शुभ और लकी माना जाता है ऐसा मनुष्य अपने जीवन में राजयोग का सुख प्राप्त करता है इन लोगों को किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती है जब किसी जातक की हथेली पर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा एकदम स्पष्ट और सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिलती है
तो वह मनुष्य भाग्यशाली माना जाता है ऐसा व्यक्ति अपने जीव में सफलता हासिल करता है और धनवान बनता है इनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। मान्यता है कि जिन जातको की हथेली पर अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसा मनुष्य भाग्यशाली होता है इन पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Next Story