धर्म-अध्यात्म

हथेली की इन रेखाओं से मिलते हैं नौकरी के संकेत

Tara Tandi
10 Jun 2023 6:14 PM IST
हथेली की इन रेखाओं से मिलते हैं नौकरी के संकेत
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और तरक्की की ओर इशारा करती हैं।
तो वही अशुभ रेखाएं परेशानियों व कष्टों का संकेत प्रदान करती हैं लेकिन आज हम आपको हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो जातक के जीवन में सरकारी नौकरी का संकेत प्रदान करती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
सरकारी नौकरी के संकेत देती हैं ये रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली सूर्य पर्वत को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं सूर्य के प्रबल होने से जातक को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती हैं हथेली पर सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे बना होता हैं अगर सूर्य पर्वत उभार लिए हुए हो और इससे कोई सीधी रेखा निकल रही हैं तो ऐसे जातक को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाती हैं
ये लोग अपने जीवन में सरकारी नौकरी को हासिल करते हैं। इसके अलावा गुरु पर्वत तर्जनी उंगुली के नीचे बना होता हैं अगर यह पर्वत उभारा हुआ हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं साथ ही इस पर कोई सीधी रेखा हो तो जातक को अपने जीवन में सरकारी नौकरी जरूर मिलती हैं ऐसे लोग अपने जीवन में धन दौलत और मान सम्मान सब कुछ हासिल करते हैं ऐसी रेखा को बेहद शुभ माना गया हैं।
Next Story