धर्म-अध्यात्म

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी ये जरूरी बातें

Subhi
8 Nov 2022 5:46 AM GMT
आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी ये जरूरी बातें
x

मंगलवार यानी आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़ें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी बातें-

1. कुछ जगहों पर पूर्ण व कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण कुछ जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण ही नजर आएगा।

आज भारत में सबसे पहले ईटानगर में नजर आएगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल

2. किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। इस कारण मेष राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

3. चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण 08 नवंबर की शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

4. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- आज लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था।

5. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।

6. सूतक काल- 8 नवंबर को सूतक काल मान्य है। यह ग्रहण भारत में दिखेगा। जिसके चलते भारत में सूतक काल मान्य होगा।

7. भारत में कहां दिखेगा- भारत में साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत देश की राजधानी दिल्ली में भी दिखाई पड़ेगा।

8. विदेशों में कहां दिखेगा- चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।

9. चंद्र ग्रहण का सूतक काल- चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से शुरू होता है। इसलिए सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुका है।

10. चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।


Next Story