धर्म-अध्यात्म

ये आदते जीवन में असफलता और दुःख का कारण बनती है

Apurva Srivastav
9 Jun 2023 2:13 PM GMT
ये आदते जीवन में असफलता और दुःख का कारण बनती है
x
हिन्दू धर्म में अनेक पुराण और शास्त्र है, जो प्राचीन समय और देवी देवताओ से जुड़े इससे कहानियां, धर्म की बाते और पाप पुण्य का बखान करते है | ऐसे ही पुराणों में से एक पुराण है, गरुड़ पुराण | गरुड़ पुराण में कई चीजे बताई गयी है, जिसमे संसार की रचना की भी बात कही गयी है | इसके अलावा इसमें मनुष्य जीवन से जुडी कुछ ऐसी बाते बताई गयी है, जो अपने जीवन में जरूर उतारनी चाहिए | गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जो मनुष्य के जीवन में उसके दुखो और असफलता का कारण बनती है
घमंड
घमंड मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है | घमंड के चलते कई राजा महाराजा तबाह हो गए, अपनी सफलता, धन धान्य का घमंड करना और इसी के चलते दुसरो को नीचा दिखाना, लोगो को दूर कर देता है | आपकी इस आदत की वजह से कई बार अपने भी दूर होने लग जाते है | गरुड़ पुराण के अनुसार घमंडी व्यक्ति जो दुसरो को नीचे दिखाता है, वह पाप का भागी बनता है, और इनका घमंड ही इनके जीवन में दुखो का कारण बनता है |
दुसरो की सफलता से जलना
कुछ लोग होते है, जो अपने आस पास के लोगो की सफलता से जलते है | दुसरो की सफलता से इन्हे ईर्ष्या होती है और ये मन ही मन कुढ़ते रहते है | गरुड़ पुराण के अनुसार दुसरो की सफलता से ईर्ष्या करना, मानसिक तनाव को जन्म देता है | मानसिक तनाव से जीवन में अशांति और असंतोष उत्पन्न होने लगता है | इसीलिए व्यक्ति को कभी भी दुसरो की सफलता से नहीं जलना चाहिए |
पराये धन पर नजर रखना
जीवन में कभी भी दुसरो के धन पर नजर नहीं डालनी चाहिए | दूसरे व्यक्ति के धन पर नजर डालना, या किसी से बेईमानी करके धन ऐंठना, धोखा देना गंभीर पाप का भागी बनाते है | ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा के लिए दुखो से भर जाता है | इसीलिए हमेशा अपनी कमाई और अपनी कुशलता पर भरोसा करना चाहिए |
बुराई करना
कई लोगो की दुसरो की बुराई करने, पीठ पीछे बाते कहने की आदत होती है | उनकी ये आदत अक्सर उनके करीबियों को उनसे दूर कर देती है | दुसरो के बारे में गलत अफवाह फैलाना बुराई करना पाप का भागी बनता है, साथ ही समाज में एक नकारात्मक इज्जत बनाता है |
Next Story