धर्म-अध्यात्म

व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ले जाती हैं उसकी ये आदतें, धीरे-धीरे हो जाता है कंगाल

Shiddhant Shriwas
5 July 2021 7:24 AM GMT
व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ले जाती हैं उसकी ये आदतें, धीरे-धीरे हो जाता है कंगाल
x
आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। ये नीतियां व्यक्ति को सफलता का रास्ता दिखाने के साथ ही धर्म का मार्ग भी बताती हैं। चाणक्य एक नीति में कहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। ये नीतियां व्यक्ति को सफलता का रास्ता दिखाने के साथ ही धर्म का मार्ग भी बताती हैं। चाणक्य एक नीति में कहते हैं कि व्यक्ति धन का सच्चा साथी है। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की 4 आदतें ही उसे गरीबी के रास्ते पर लेकर जाती हैं। इन आदतों के कारण व्यक्ति जीवन में दुखों को लाता है। जानिए कौन-सी हैं ये आदतें-

1. चाणक्य कहते हैं कि शरीर को साफ-सुथरा रखने के साथ ही दांतों और कपड़ों की साफ-सफाई भी जरूरी होती है। जो लोग नियमित गंदे वस्त्र पहनते हैं और नहाते नहीं है, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बरसती है। इनका ज्यादातर धन बीमारियों में ही खर्च हो जाता है।
2. चाणक्य कहते हैं कि जो लोग मधुर और सच्चा बोलते हैं, उन्हें हर कोई पसंद करता है। वहीं जिनकी कड़वा बोलने की आदत होती है, ऐसे लोग सभी जगह नेगेटिविटी फैलाते हैं। उनके कामयाबी के रास्ते भी बंद हो जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा मीठा और अच्छा बोलना चाहिए।
3. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन में भोजन का विशेष महत्व होता है। हर व्यक्ति को समय से भोजन करना चाहिए। ताकि हमारी ऊर्जा बरकरार रह सके। वहीं जो लोग जरुरत से ज्यादा भोजन करते हैं और जिन लोगों का दिमाग खाने में ही लगा होता है। ऐसे लोग धन का संचय नहीं कर पाते हैं।
4. चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह देर से उठने वालों की ओर कई तरह की बीमारियां आकर्षित होती हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कभी कृपा नहीं होती है। ये अपना जीवन अभावों में जीते हैं।


Next Story