धर्म-अध्यात्म

पैसों के मामले में बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं ये लड़कियां

Tara Tandi
17 Jun 2021 7:57 AM GMT
पैसों के मामले में बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं ये लड़कियां
x
समुद्र शास्त्र में स्त्री और पुरुष के ​बारे में ऐसी कई बातें बतायी गई हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। समुद्र शास्त्र में स्त्री और पुरुष के ​बारे में ऐसी कई बातें बतायी गई हैं जिनसे उनके भूत, वर्तमान, भविष्य, उनके सोचने का तरीका, चरित्र, इच्छाएं और स्वभाव आदि तमाम चीजों के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है. समुद्र शास्त्र में स्त्रियों के कुछ अंगों का भी वर्णन किया गया है, जिनके चलते उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी स्त्रियां जहां कहीं भी रहती हैं, उनके जीवन में धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती. परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है. जानिए उन महिलाओं के बारे में.

1. समुद्र शास्त्र में चौड़े माथे वाली ल​ड़कियों को भाग्यशाली माना गया है. माना जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में भी जाती हैं, वहां धन की कोई कमी नहीं रहती.
2.जिस महिला के शरीर के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, उन्हें परिवार के लिए काफी लकी माना जाता है. ऐसे परिवार में लोग खूब तरक्की करते हैं और सुख समृद्धि बनी रहती है.
3. जिन महिलाओं के पति महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो, वो महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं. माना जाता है कि ऐसी महिलाएं किसी बड़े पद पर आसीन होती हैं.
4. ज‍िन लड़क‍ियों की उंगल‍ियां लंबी होती है, कहा जाता है क‍ि ऐसी लड़कियां बहुत बुद्धिमान होती हैं. माना जाता है कि ऐसी लड़कियां जिस घर में भी जाती हैं, वहां अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली साबित होती हैं.
5. ज‍िन लड़क‍ियों की गर्दन लंबी होती है, वे अपनी किस्मत में सुख-समृद्धि साथ लेकर आती हैं. ये जहां भी रहती हैं वहां सब लोग खूब फलते फूलते हैं. इनके ​पति दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं.
6. जिन लड़क‍ियों के पैर का अंगूठा बहुत ज्यादा लंबा होता है, उन्हें जीवन में कई तरह के संघर्ष करने पड़ते हैं. वहीं जिन लड़क‍ियों का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है, उन्हें जीवन के सारे सुख प्राप्त होते हैं.
7. जिन लड़कियों के पैरों के तलवों का आकार सर्प के समान होता है, उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष नहीं करना पड़ता और सब कुछ आसानी से मिल जाता है. माना जाता है कि ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा रहती है.
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)


Next Story