धर्म-अध्यात्म

इन चार राशियों का अगस्त माह में होगा भाग्योदय, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Subhi
3 Aug 2022 3:56 AM GMT
इन चार राशियों का अगस्त माह में होगा भाग्योदय, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
x
अगस्त का यह मास हम सभी के लिए विशेष फलदायी रहने वाला रहेगा। अगस्त के माह में कई राशि के लोगों का अवश्य ही भाग्योदय होने के संभावना हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा आर्थिक मुनाफा होने के संकेत हैं

अगस्त का यह मास हम सभी के लिए विशेष फलदायी रहने वाला रहेगा। अगस्त के माह में कई राशि के लोगों का अवश्य ही भाग्योदय होने के संभावना हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा आर्थिक मुनाफा होने के संकेत हैं और उनकी कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा । नौकरीपेशा जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला है कार्यक्षेत्र में भागदौड बढ़ेगी किंतु आय में बढ़ोतरी एवं पद प्रमोशन की प्राप्ति भी होगी। कुछ राशि के जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा जिसकी वजह से पूरा अगस्त का माह बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए छोटी मोटी परेशानियों बनी रह सकती है। माह के प्रारंभ में शनि मकर राशि में,गुरु मीन राशि में, मंगल, राहु मेष राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य कर्क राशि में और बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं किंतु 15 अगस्त को सूर्य कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा अगस्त माह।

मेष राशि

अगस्त का यह माह आप के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापारी वर्ग यदि अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही सहकर्मियों से बेवजह की बहस में न पड़े। वाणी पर नियंत्रण रखें । अनावश्यक खर्च करने से बचें।पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करना होगा, माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है संभलकर चलें।

वृषभ राशि

अगस्त का यह माह आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगा । यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा इन्क्रीमेंट में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा । स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश से जुड़े जातकों को निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्चों की अधिकता रहेंगी।प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन रहेगा संबंधों में मजबूती आएगी।स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह माह सफलतादायक सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग लेने में सफलता प्राप्त होगी।विरोधी पक्ष से सावधानी बरते। व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे सभी कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ होंगे ,कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। राजनैतिक कार्य से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि मिलेंगी पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें। आपका कोई मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है ब्लड प्रेशर व मधुमेह संबंधी रोग बढ़ सकते हैं,लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

कर्क राशि

आप के लिए अगस्त का यह माह बेहतरीन साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों के करियर के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यस्थल पर विवादों से बचें । अंतिम दो सप्ताह करियर को लेकर अच्छे रहेंगे । आयात निर्यात से जुड़ें कारोबारियों की आर्थिक उन्नति की प्रबल संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग को बेहतर परिणाम व सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में किसी बड़े-बुजुर्ग व्‍यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, सेहत में सुधार होगा । इस माह धन को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे । उधार में दिया पैसा वापस मिल सकता है. धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

इसका यह माह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पद प्रमोशन मिलने की संभावना रहेंगी। किंतु कामकाज के मामलों को लेकर लापरवाही न बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।व्यापारिक मामलों में सुधार होगा, साथ काम करने वालों की मदद से सफलता प्राप्त होगी। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह किसी बहस में न पड़े। प्रेम संबंध से तनाव दूर होगा आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि

आप के लिए यह माह विशेष सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सम्पर्क बनेंगे। आप अपनी प्रतिभा के बल से एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी।आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए समय पर सहयोग प्राप्त होगा। घर की सुख सुविधा से जुड़े सामान की खरीदारी करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता की सेवा में अब का विशेष योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है।

तुला राशि

आप के लिए अगस्त का यह माह सकारात्मक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे । अपनी मेहनत के बल से नकारात्मक परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।कार्यक्षेत्र में लापरवाही न बरतें अन्यथा विरोधी पक्ष हावी रह सकता है संयम से काम लें। व्यापारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्यजीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ के जातक विशेष ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

अगस्त का यह माह आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामले बे रोकटोक आगे बढ़ा सकते हैं। धैर्य की कमी महसूस कर सकते हैं। जिससे कभी कभी अधिक गुस्सा व आक्रोश हावी हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित होंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेंगी घर में छोटी बड़ी पार्टी का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में कटुता एवं दूरी आ सकती है धैर्य से काम लें।

धनु राशि

आप के लिए यह माह महत्वपूर्ण साबित होगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी। अचानक से कोई बड़ा काम पूरा होने से खुशी मिलेंगी । प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ की योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रह सकती है वाणी पर संयम बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्राएं हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी पुराने विवाद सुलझेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

मकर राशि

अगस्त का यह माह आपके लिए मिलाजुला रह सकता है।कार्य क्षेत्र में काम का बोझ रहेगा शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। महीने की शुरुआत में मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं किंतु अपनी सकारात्मक सोच के साथ परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। पुराने अटके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे, किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। घर परिवार ये माहौल सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है।

कुंभ राशि

अगस्त का यह माह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू सुख सुविधाओं के सामानों पर पैसा खर्च होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है।

मीन राशि

अगस्त का यह माह आप के लिए कठिनाई भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है विशेष ख्याल रखें।


Next Story