धर्म-अध्यात्म

धन के लिए माने जाते हैं ये चार रत्न, किन राशियों को करेंगे सूट

Subhi
8 July 2022 3:32 AM GMT
धन के लिए माने जाते हैं ये चार रत्न, किन राशियों को करेंगे सूट
x
हर राशि के लिए अलग-अलग रत्न निर्धारित किए गए हैं। रत्न हमेशा ज्योतिष से कुंडली में ग्रहों की स्थिति दिखाकर ही पहनने चाहिएष बिना किसी जानकारी के रत्न धारण नहीं करने चाहिए।

हर राशि के लिए अलग-अलग रत्न निर्धारित किए गए हैं। रत्न हमेशा ज्योतिष से कुंडली में ग्रहों की स्थिति दिखाकर ही पहनने चाहिएष बिना किसी जानकारी के रत्न धारण नहीं करने चाहिए। कहा जाता है अगर बिना जानकारी के रत्न पहना तो यह नाकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। ज्योतिष और रत्न शास्त्र में इन चार रत्नों को धन के लिए बहुत बेस्ट बताया गया है।

सुनहला रत्न धन के मामले में बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे धारण करने से घर में धन संचित होता है। इसे पुखराज का सब्सीट्यूट भी कहते हैं। इसे पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

अगर काम कोई काम चलता नहीं और आपकी इनकम का साधन नहीं है तो जेड स्टोन बहुत सही रत्न है। इससे पहनने से आपका नया काम चल पड़ेगा।

नौकरी करते हैं औऱ कन्या राशि है तो पन्ना बहुत ही खास है। इस राशि के लोगों को पन्ना पहनना चाहिए। इसे पहनने से नौकरी में प्रमोशन और सुख समृद्धि आती है।

पुखराज ब़ृहस्पति का रत्न है। इसे सुख सौभाग्य के लिए पहना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से जीवन में समृद्धि आती है।


Next Story