धर्म-अध्यात्म

धनतेरस पर इन पांच राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ

Subhi
22 Sep 2022 5:58 AM GMT
धनतेरस पर इन पांच राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ
x
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि ग्रह धनतेरस को यानी 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी गति से चलेंगे। धनतेरस के दिन मार्गी होने के कारण शनि का प्रभाव अधिकतर राशियों पर अच्छा रहने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि ग्रह धनतेरस को यानी 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी गति से चलेंगे। धनतेरस के दिन मार्गी होने के कारण शनि का प्रभाव अधिकतर राशियों पर अच्छा रहने वाला है। ऐसे में शनि का मार्गी होने से नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिलने वाला है। वहीं कई जातकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जानिए धनतेरस के दिन शनि के मा4गी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

शनि के मार्गी होने से इन्हें मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि में शनि ग्रह दशम भाव में विराजमान हैं और 23 अक्टूबर से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। धनतेरस के मौके पर इन राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत करने वाले जातकों को सफलता जरूर हासिल होगी। इसके साथ ही धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

इस समय सिंह राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। इस बावजूद धनतेरस का दिन काफी फलदायी साबित होगा। कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में भी विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। कोई नया जॉब का ऑफर आए, तो सोच समझ कर तुरंत ही हां कर दें। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

तुला राशि

इस समय तुला राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन शनि के मार्गी होने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दीवाली का पूरा सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

23 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वाहन और भवन सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार के नए-नए साधन खुलेंगे।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि में शनि लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। करियर में नई उड़ान भरेंगे। संतान की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है। कारोबार में भी काफी मुनाफा होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Next Story