धर्म-अध्यात्म

रामनवमी में होगा इन पांच ग्रहों का शुभ संयोग, 2013 के बाद अब बन रहा वृद्धिकारक योग

Tara Tandi
17 April 2021 11:43 AM GMT
रामनवमी में होगा इन पांच ग्रहों का शुभ संयोग, 2013 के बाद अब बन रहा वृद्धिकारक योग
x
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतषियों के अनुसार यह संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2013 में बना था। भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था। संयोगवश इस दिन अश्लेषा नक्षत्र, लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र है और दिन बुधवार रहेगा।

ग्रहों की यह युति योति इस दिन को मंगलकारी बनाएगी। इस दिन की गई पूजा और खरीदारी समृद्धिदायक और शुभता लाने वाली होगी। ज्योतिषियों के अनुसार पूजा के दौरान मास्क लगाना वर्जित नहीं है। कई प्रकार की पूजाएं मौन व्रत रखकर भी की जाती है।
पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया ने बताया कि भगवान श्रीराम की राशि कर्क और लग्न भी कर्क है। लग्न में स्वग्रही चंद्रमा का होना सुख शांति प्रदान करेगा। इसके साथ अश्लेषा नक्षत्र भी दिन की सुभता को बढ़ाएगा। भगवान श्रीराम का जन्म मध्यान्ह 12 बजे हुआ था, इसलिए इनकी आरती भी इसी समय 12 बजे करना उत्तम रहेगा।
उधर राम नवमी के अवसर पर झुंझुनू शहर में इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। राम जन्म महोत्सव समिति के संयोजक पार्षद विजय कुमार सैनी ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर समिति की ओर से 34 साल तक शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं सरकारी गाइडलाइन की पालना के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी।


Next Story