धर्म-अध्यात्म

दशहरा, दिवाली, करवा चौथ, छठ पूजा सहित अक्टूबर में पड़ रहे हैं ये त्योहार

Subhi
26 Sep 2022 5:49 AM GMT
दशहरा, दिवाली, करवा चौथ, छठ पूजा सहित अक्टूबर में पड़ रहे हैं ये त्योहार
x
साल 2022 का अक्टूबर माह काफी खास है। क्योंकि इस माह की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस माह में त्योहारों की लंबी लिस्ट है इस माह दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है।

साल 2022 का अक्टूबर माह काफी खास है। क्योंकि इस माह की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस माह में त्योहारों की लंबी लिस्ट है इस माह दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। जानिए अक्टूबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

अक्टूबर 2022 व्रत त्योहार

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत

23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा

दशहरा

इस साल 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहाहै। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसी कारण हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इसे मनाते हैं।

करवा चौथ

इस साल करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है और शान को चंद्रदेव के दर्शन और पूजा करने के बाद ही अपने व्रत को खोलती है।

धनतेरस

इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। इस दिन सोना-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

Next Story