- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- रक्षाबंधन सहित इस...
धर्म-अध्यात्म
रक्षाबंधन सहित इस सप्ताह पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार
Ritisha Jaiswal
8 Aug 2022 4:49 PM IST

x
अगस्त माह के दूसरे सप्ताह की आज से शुरुआत हो चुकी है। इस माह काफी बड़े-बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।
अगस्त माह के दूसरे सप्ताह की आज से शुरुआत हो चुकी है। इस माह काफी बड़े-बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस सप्ताह से सावन माह भी समाप्त हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत सावन माह के आखिरी सोमवार और पुत्रदा एकादशी के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस सप्ताह मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा जैसे व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह मुहर्रम की 10वीं तारीख आशूरा भी पड़ रहा है जो मुस्लिम समुदाय के लिए काफी खास माना जाता है। जानिए इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भाई को भूलकर भी न बांधे ऐसी राखी
Raksha Bandhan 2022: Raksha Bandhan 2022: बहनें भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें इस तरह की राखी, माना जाता है अशुभ
यह भी पढ़ें
अगस्त 2022 दूसरे सप्ताह के व्रत और त्योहार
08 अगस्त, सोमवार- सावन का अंतिम सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी
अगस्त माह के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सावन का आखिरी और चौथा सोमवार पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है।
श्रावण पुत्रदा एकादशी
सप्ताह के पहले दिन भगवान विष्णु को समर्पित पुत्रदा एकादशी का भी व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इन दिन श्रीहरि की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
Raksha Bandhan 2022: बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधे राशि के अनुसार राखी
Raksha Bandhan 2022: बहनें अपने भाईयों को बांधे राशिनुसार राखी, भाई का जीवन होगा खुशहाल
यह भी पढ़ें
09 अगस्त, मंगलवार- सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत, आशूरा, मुहर्रम
मंगला गौरी व्रत
सावन माह के हर मंगलवार को पड़ने वाला मंगला गौरी व्रत इस बार आखिरी होगा जो 09 अगस्त को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है।
भौम प्रदोष व्रत 2022
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया
Raksha Bandhan 2022: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानिए 11 या 12 अगस्त किस दिन मनाएं राखी का त्योहार
यह भी पढ़ें
पंचांग के अनुसार, सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 9 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव का व्रत रखने का विधान है। इस व्रत को रखने से रोग-दोष से छुटकारा मिल जाता है।
आशूरा 2022
मुहर्रम की 10वीं तारीख को आशूरा कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन मातम मनाता है। इस दिन शिया समुदाय के लोग ताजिया जुलूस निकालते हैं। आशूरा को हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।
Sawan Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sawan Pradosh Vrat 2022: 9 अगस्त को सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें
11 अगस्त, गुरुवार, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन हयग्रीव जयंती
रक्षाबंधन
भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक राखी का त्योहार 11 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का भी साया है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार में बहनें शाम के समय ही भाईयों को राखी बांधे।
12 अगस्त, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत
सावन माह के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दिन महालक्ष्मी के वरलक्ष्मी स्वरूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां वरलक्ष्मी की पूजा करने से हर समस्या से निजात मिल जाती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
13 अगस्त, शनिवार: भाद्रपद माह प्रारंभ, भाद्रपद कृष्ण पक्ष शुरु
सप्ताह के शनिवार के दिन यानी 13 अगस्त से भाद्रपद माह या भादो माह का प्रारंभ हो रहा है। इस माह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कजरी तीज जैसे त्योहार पड़ेगे।
Next Story





