धर्म-अध्यात्म

सावन माह में नागपंचमी, रक्षाबंधन सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Subhi
15 July 2022 4:27 AM GMT
सावन माह में नागपंचमी, रक्षाबंधन सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
x
सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव को समर्पित इस पूरे माह में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन मास को पांचवां माह कहा जाता है।

सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव को समर्पित इस पूरे माह में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन मास को पांचवां माह कहा जाता है। इसे श्रावण मास भी कहते हैं। सावन मास के दौरान कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। इस माह में जहां भगवान शिव को समर्पित सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत के साथ-साथ मां पार्वती को समर्पित सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी पड़ते हैं। इसके साथ-साथ इस माह में हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, श्रावण पुत्रदा एकादशी के साथ-साथ रक्षा बंधन भी पड़ता है। 14 जुलाई 2022 को शुरू हुआ सावन माह 12 अगस्त 2022 तक होगा। जानिए इस माह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

सावन मास 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार

14 जुलाई 2022, गुरुवार- सावन शुरू होने के साथ कांवड़ यात्रा शुरू

15 जुलाई 2022, शुक्रवार- जया पार्वती व्रत जागरण

16 जुलाई 2022, शनिवार- जय पार्वती व्रत समाप्त, कारक संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी

20 जुलाई 2022, बुधवार- बुध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी

24 जुलाई 2022, रविवार- वैष्णव कामिका एकादशी, कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत

25 जुलाई 2022, सोमवार - प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत

26 जुलाई 2022, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, सावन शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा समाप्त

28 जुलाई 2022, गुरुवार- अमावस्या, हरियाली अमावस्या

31 जुलाई 2022, रविवार- हरियाली तीज

01 अगस्त 2022, सोमवार- चतुर्थी व्रत, सोमवार व्रत

02 अगस्त 2022, मंगलवार- नाग पंचमी

05 अगस्त 2022, शुक्रवार- दुर्गा अष्टमी व्रत

08 अगस्त 2022, सोमवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी

09 अगस्त 2022, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत

11 अगस्त 2022, गुरुवार- पूर्णिमा व्रत, श्री सत्यनारायण पूजा, रक्षा बंधन, श्री सत्यनारायण व्रत

12 अगस्त 2022, शुक्रवार- नराली पूर्णिमा, पूर्णिमा, वरलक्ष्मी व्रत

सावन 2022 में पड़ने वाले सोमवार

सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई 2022

सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई 2022

सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त 2022

सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त 2022

सावन मास में मंगला गौरी व्रत की तिथियां

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत - 19 जुलाई 2022

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत - 26 जुलाई 2022

सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत - 02 अगस्त 2022

सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत - 09 अगस्त 2022


Next Story