धर्म-अध्यात्म

देवशयनी एकादशी, सावन सोमवार सहित जुलाई माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

Subhi
1 July 2022 4:15 AM GMT
देवशयनी एकादशी, सावन सोमवार सहित जुलाई माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार
x
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ जुलाई माह की शुरुआत हो ही है। जुलाई माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह की शुरुआत ही जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ हो रहा है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ जुलाई माह की शुरुआत हो ही है। जुलाई माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह की शुरुआत ही जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ हो रहा है। इसके साथ जुलाई माह से ह भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में जाएंगे। जिसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो रही है। इन चार माह में भगवान शिव सृष्टि का संचार करेंगे। ऐसे में जुलाई माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस माह ही सावन माह की भी शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ-साथ देवशयनी एकादशी,- सोम प्रदोष व्रत, गुरु पूर्णिमा, कोकिला व्रत, सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि सहित कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद भी इसी माह पड़ रही है। जानिअए जुलाई माह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।

जुलाई 2022 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

1 जुलाई शुक्रवार - जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ

3 जुलाई रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत

5 जुलाई मंगलवार - स्कंद षष्ठी

6 जुलाई बुधवार - वैवस्वत पूजा

8 जुलाई शुक्रवार - भड़ली नवमी

9 जुलाई मंगलवार - आशा दशमी

10 जुलाई रविवार - देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ

11 जुलाई सोमवार - सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत

13 जुलाई बुधवार - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा

14 जुलाई गुरुवार - श्रावण मास आरंभ, सावन माह

16 जुलाई शनिवार - गणेश चतुर्थी व्रत

19 और 26 जुलाई मंगलवार - मंगला गौरी व्रत

24 जुलाई रविवार - कामिका एकादशी

25 जुलाई सोमवार - प्रदोष व्रत

28 जुलाई गुरुवार - हरियाली अमावस्या

31 जुलाई रविवार - हरियाली तीज

10 जुलाई- बकरीद

मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद 10 जुलाई को मनाया जाएगा। बकरीद कुर्बानी को याद रखने और उसे सलामी देने का त्योहार है। यह मीठी ईद के ठीक 2 महीने बाद आती है।


Next Story