- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के ये आसान...

x
सप्ताह में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी पूजा को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने देवी मां की कृपा परिवार पर बरसाती हैं और सभी प्रकार के दुख परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को भी आजमाया जाए तो घर में सदा सुख समृद्धि बनी रहती हैं तो आज हम आपको शुक्रवार से जुड़े आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के आसान उपाय—
सप्ताह में शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित माना जाता हैं ऐसे में इस दिन सफेद रंग के वस्त्रों को जरूर धारण करें और इसके साथ ही पूजा पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी की कृपा बरसती हैं। वही अगर आप घर परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं घर में हमेशा ही साफ सफाई का ध्यान रखें और माहौल को शुद्ध बनाएं ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार का दिन शुक्र देव से संबंधित माना जाता हैं ऐसे में इस दिन चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री का दान जरूर करें। ऐसा करने से शुक्रदेव की कृपा बरसती हैं। आप शुक्रवार के दिन शुक्रदेव के खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
ऐसा करने से कुंडली का शुक्र मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता हैं। आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास रखते हुए चींटियों और गाय को आटा जरूर खिलाएं। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और सफलता भी हासिल होती हैं।
Next Story





