धर्म-अध्यात्म

शीशे से जुड़े ये बदलाव कर जीवन में लाए ढेरों खुशियां, आइये जानें

Kiran
30 Jun 2023 3:25 PM GMT
शीशे से जुड़े ये बदलाव कर जीवन में लाए ढेरों खुशियां, आइये जानें
x
हर घर में आइना तो होता ही है जो आपकी सूरत दिखाता हैं। कई लोग तो सुबह उठते ही आइना देखना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइने का वास्तु से भी गहरा नाता होता हैं जो घर में सकारात्मकता और नकारात्मकता से जुड़ा होता हैं। आज हम आपको आइने से जुड़े उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर में खुशियां लेकर आते हैं। तो चलिए आज फिर जानते हैं आइऩे से जुड़े इन खास वास्तु टिप्स के बारे में।
बेड के सामने शीशा
वास्तु के अनुसार बेड के सामने शीशा होने से भी घर का माहौल नेगेटिव बनता है। इसका ज्यादा असर आपकी सेहत को भुगतना पड़ता है।
आईने का फ्रेम
वास्तु के अनुसार आईने का सही साइज, फ्रेम और उसका रंग भी मायने रखता है। कभी भी तीखी शेप वाला आईना घर पर न लगाएं और न ही भड़कीले रंग वाले फ्रेम का इस्तेमाल करें।
गोल दर्पण
गोल आकार का दर्पण आपके जीवन में पैसे की तंगी, पेमेंट्स का अटकना और दुर्घटनाओं जैसे अशुभ संकेत लेकर आता है। अगर यही गोल आकार का शीशा घर की दक्षिण दिशा में लगा हो अचानक नौकरी का छूटना और समाज में सम्मान को ठेस लगना जैसी संभवानाएं पैदा हो सकती हैं। दक्षिण दिशा को छोड़ आप किसी भी अन्य दिशा में गोल आकार का शीशा बेझिझक लगा सकते हैं।
उत्तर दिशा में आईना
उत्तर दिशा में लगा आईना घरवालों को लालची बनाता है, जिसके चलते आप पैसा पाने के लिए कोई भी काम गलत काम के लिए भी तैयार हो जाते हैं। ऐसे घरों में रह रहे लोगों को धन की कमी ही ख़टकती रहती है। ऐसे में आज ही घर की इस दिशा में लगा शीशा झट से हटा दें।
Next Story