धर्म-अध्यात्म

ये है वास्तुशास्त्र की ऐसी वस्तुओं जो लाती हैं घर में खुशहाली

Subhi
11 Jan 2022 1:57 AM GMT
ये है वास्तुशास्त्र की ऐसी वस्तुओं जो लाती हैं घर में खुशहाली
x
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई न केवल घर के वास्तु विन्यास को संयोजित करने की कला है बल्कि ये हमारे जीवन को भी सही दिशा प्रदान करती है। वास्तुशास्त्र और फेंग शुई में कई ऐसे तरीके और उपाय हैं

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई न केवल घर के वास्तु विन्यास को संयोजित करने की कला है बल्कि ये हमारे जीवन को भी सही दिशा प्रदान करती है। वास्तुशास्त्र और फेंग शुई में कई ऐसे तरीके और उपाय हैं जिनका उपयोग करके हम अपने जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है। आज हम आपको वास्तु और फेंगशुई की कई ऐसी चीजों के बारें बात रहे हैं, जिनकों घर में रखने से बरकत आती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो शुभता की प्रतीक हैं और जिनको सही स्थान और तरीके से घर में रखने से सुख और समृद्धि आती है ...

1- मेटल का बना हुआ पिरामिड घर में रखना शुभता का प्रतीक होता है, ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और खुशहाली आती है। लेकिन पिरामिड को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां परिवार के लोग अधिकांश समय व्यतीत करते हों।

2- वास्तुशास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को सौभाग्य और धन-वैभव का प्रतीक माना जाता है। मां लक्ष्मी की कमल के आसन पर बैठी हुई तस्वीर, जिसमें उनके हाथ से सोने के सिक्के गिर रहे हों, घर में लगाने से समृद्धि आती है।

3- हरे रंग की तोते की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही ये तस्वीर घर में लगाने से बच्चों का मन पढ़ाई करने में लगता है।

4- मोर के पंख का संबंध भगवान कृष्ण से माना जाता है। इसे घर में रखने से खुशहाली आती है और सकारात्मकता का संचार होता है। मोर के पंख को अपने पूजा घर में जरूर रखना चाहिए।

5- पानी से भरे हुए घड़े या मटके को घर की उत्तर दिशा की ओर रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं होने पाती। लेकिन ध्यान रखें कि पानी का मटका कभी खाली नहीं न होना चाहिए।


Next Story