धर्म-अध्यात्म

पितरों को प्रसन्न करने के ये हैं खास उपाय

Apurva Srivastav
4 Oct 2023 1:54 PM GMT
पितरों को प्रसन्न करने के ये हैं खास उपाय
x

पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान

1 भोजन का दान या आमान्नदान – पितर पक्ष में भोजन का दान सबसे उत्तम माना जाता है। इस काल में भूखे, गरीब ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए। यदि ऐसा करना संभव न हो तो भोजन की सामग्री यथा आटा, चावल, दाल, सब्जी, धी, गुड़, नमक आदि का दान करें। इसे सीधा या आमान्न दान कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

2 वस्त्र का दान – पितर पक्ष वस्त्र दान का भी विशेष महत्व है। इस काल में पितरों के निमित्त उनके पहनने योग्य वस्त्र या धोती,कुर्ता व गमछा का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस काल में जूते-चप्पल व छाते का दान पितृ दोष तथा राहु-केतु दोष का निवारक माना जाता है।

3 काले तिल का दान – पितरों के तर्पण और श्राद्ध में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। पितर पक्ष में काले तिल का दान करने से पितर संतुष्ट होते हैं तथा ग्रह बाधा तथा जीवन के संकटों से मुक्ति प्रदान करते हैं।

4 घी और गुड़ का दान – पितर पक्ष में गाय के घी और गुड़ का दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गृह कलेश से मुक्ति मिलती है।

5 गौ दान – पितर पक्ष में गौ अर्थात गाय का दान बहुत सर्वोत्म माना जाता है। लेकिन आज के काल में गौ दान आसान नहीं होने के कारण गौ दान के नाम से ब्राह्मण को धन का दान किया जा सकता है। ऐसा करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और आपके सभी पितृ दोष समाप्त होते पितृ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
1 पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त विधि विधान से तर्पण और श्राद्ध करें।

2 पितृ पक्ष शांति के लिए रोजाना दोपहर के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें।

3 पितृ पक्ष में रोजाना घर में शाम के समय दक्षिण दिशा में तेल का दीपक लगाएं ।

4 किसी जरुरतमंद को भोजन, दान या गरीब कन्या के विवाह में मदद करने से पितर खुश होते हैं।


Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story