धर्म-अध्यात्म

घर में मोर पंख रखने से होते है ये 7 फायदे

Ritisha Jaiswal
20 March 2021 9:03 AM GMT
घर में मोर पंख रखने से होते है ये 7 फायदे
x
मोर पंख खूबसूरत होने के साथ ही कितना पवित्र भी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मोर पंख खूबसूरत होने के साथ ही कितना पवित्र भी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मस्तक पर मोर पंख को स्थान दिया है. यही कारण है मोर पंख को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का भी प्रिय माना जाता है. तो वहीं भगवान कार्तिकेय का तो वाहन ही है मोर. इसके अलावा भगवान गणेश से लेकर माता सरस्वती तक और अन्य देवी देवताओं को भी मोर पंख बेहद प्रिय है. मोर पंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उसे घर में रखना उतना ही फायदेमंद भी. ग्रह दोष से लेकर वास्तु दोष तक को दूर करने में मदद कर सकता है मोर का एक पंख.

घर में मोर पंख रखने के फायदे
1. अगर आप चाहते हैं कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश ना हो तो घर के मुख्य दरवाजे पर मोर के 3 पंख लगाएं और उसके नीचे गणेश जी की प्रतिमा लगा दें. ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती और घर में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है.
2. घर के पूजा घर में देवी देवताओं के साथ मोर का पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता

3. अगर आप चाहते हैं कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, परिवार के सभी सदस्यों के बीच दूरियां कम हों और प्यार बना रहे तो घर के लिविंग रूम में मोर का एक पंख लगाएं
4. मोर पंख प्रेम का भी प्रतीक है इसलिए बेडरूम में भी मोरपंख लगाना फायदेमंद माना जाता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में 2 मोर पंख एक साथ लगाने से पति पत्नि के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहता है.
5. भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी के साथ अगर मोर के पंख को रखा जाए तो इससे भी घर का वास्तु दोष दूर होता है.

6. देवी सरस्वती को भी मोर पंख प्रिय है. इसलिए अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर हो तो उसकी किताबों के बीच में मोर पंख रख देने से पढ़ाई में बच्चे का रुझान बढ़ने लगेगा.
7. घर की जिस जगह पर आप अपना पैसा या जेवर रखते हों वहां पर मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.


Next Story