धर्म-अध्यात्म

आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर करेंगी फेंगशुई से जुड़ी ये 6 चीजें

Kiran
30 Jun 2023 3:18 PM GMT
आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर करेंगी फेंगशुई से जुड़ी ये 6 चीजें
x
जिस तरह भारत में व्यक्ति के जीवन से वास्तु जुड़ा होता हैं उसी तरह चीन में भी फेंगशुई का बड़ा महत्व माना जाता हैं। चीनी मान्यता के अनुसार फेंगशुई मान्यता लगभग 3 हज़ार साल पहले विकसित हुई थी। इसमें बताई गई चीजें आपके जीवन पर गहरा असर डालती हैं। आज हम आपके लिए फेंगशुई से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेगी। तो आइये जानते हैं फेंगशुई की इन चीजों के बारे में।
लाफिंग बुद्धा
व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु से बनी मूर्ति को रखना फेंग शुई में अच्छा माना जाता है।
चीनी सिक्के
घर पर कभी भी पैसे की कमी महसूस ना होने पाएं तो इसके लिए दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए। इन सिक्कों को लाल रंग के रिबन में टांगना उत्तम रहता है।
मछलियों के जोड़े
फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में इजाफा होता है। यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
तीन टांगो वाला मेढ़क
फेंग शुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होता है। घर पर इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ घर में तरक्की होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
विंड चाइम
घर के मुख्य दरवाजे पर फेंग शुई विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन का आगमन बना रहता है।
बांस के पौधे
फेंग शुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।
Next Story