धर्म-अध्यात्म

सपने में आपको दिखते है ये 5 चीजें, तो भविष्य में होगी धनहानि

Ritisha Jaiswal
18 March 2021 12:44 PM IST
सपने में आपको दिखते है ये 5 चीजें, तो भविष्य में होगी धनहानि
x
जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हम विभिन्न तरह के सपने दिखाई देते है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हम विभिन्न तरह के सपने दिखाई देते हैं। जिसमें से कुछ हमें याह होते हैं और कुछ भूल जाते हैं। स्वप्रन शास्त्र में सपनों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है कि किस सपने का क्या अर्थ है। आपके सपने से भविष्य के क्या संकेत मिल रहे हैं। कई बार हमें कई अजीब सपने आते हैं जिन्हें देखकर आप खुद डर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजों का अपना एक अर्थ होता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले।
झाड़ू दिखना
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ अवसरों में नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपको सपनें में झाड़ू दिखती हैं तो जाने लें कि आने वाले समय में धन हानि हो सकती हैं।
रेगिस्तान में चलना

अगर आप सपने में खुद को रेगिस्तान में चलते हुए देख रहे हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में किसी शत्रु के कारण आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
धुंध दिखना
अगर आपको अपने सपने में धुंध सी नजर आ रही हैं जो समझ लें कि जीवन में कुछ चीजे और लोगों को आप स्पष्ट रूप से नहीं पा रहे हैं। आपके मन में किसी चीज को लेकर काफी संशय है।
सपने में रोते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को रोता हुआ देख रहे हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में आप किसी बड़ी परेशानी का सामना करने वाले हैं।
मरे हुए व्यक्ति को देखना
अगर आप अपने सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति को देखते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है।


Next Story