धर्म-अध्यात्म

पूजा में प्रयोग होने वाली इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्‍यूनिटी, ..

Pushpa Bilaspur
14 July 2021 2:30 AM GMT
पूजा में प्रयोग होने वाली इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्‍यूनिटी, ..
x

फाइल फोटो 

पूजापाठ में प्रयोग होने वाली चीजों का न सिर्फ धार्मिक महत्‍व होता है बल्कि ये चीजें हमारे दैनिक जीवन में कई प्रकार से प्रयोग में आती हैं। कोरोना के चलते जहां चारों तरफ इम्‍युनिटी के बारे में बात की जा रही है। वहीं आज हम आपको बता रहे हैं पूजापाठ और हवन में प्रयोग होने वाली 5 चीजों के बारे में जिनके रोजाना प्रयोग से आप अपनी इम्‍युनिटी को स्‍ट्रॉंग कर सकते हैं।


हवन में लौंग का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। इसके इस्‍तेमाल के बिना हवन और पूजापाठ अधूरा माना जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में लौंग को बहुत ही पवित्र और गुणकारी माना गया है। लौंग को इम्‍युनिटी के हिसाब से भी बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता है। अगर आपके घर में कलह का वातावरण रहता है तो लौंग का यह उपाय आपकी समस्‍या को काफी हद तक दूर कर सकता है। इसके लिए आपको देसी कपूर के साथ आम की लकड़ी जलानी होगी। आम की लकड़ियों की संख्या 2 या 3 भी हो सकती है। इसके बाद 11 जोड़ी लौंग लें। ध्यान रखें की लौंग टूटी हुई ना हो और साथ ही ताजी भी हो। इस लौंग को घी के साथ आग में प्रज्वलित करें। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्‍त के बाद ऐसी पूजा करने से आपके घर कलह दूर होती है।


कपूर पूजा में प्रयोग होने वाला एक महत्‍वपूर्ण अवयव माना जाता है। यह एक मोम की तरह दिखने वाला एक महत्‍वपूर्ण उड़नशील वानस्‍पतिक पदार्थ होता है जो अक्‍सर हवन और आरती में प्रयोग किया जाता है। इसकी गंध वातावरण में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करती है। इसकी गंध से मन और मस्तिष्‍क दोनों को सुकून मिलता है। वहीं इसका वैज्ञानिक पहलू यह है कि कपूर के नियमित प्रयोग से घर के लोगों की इम्‍युनिटिी बढ़ती है। रात को सोने से पहले पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के घी में डुबोकर जला दें। ऐसा करने से पति-पत्‍नी के संबंधों में सुधार आता है। वहीं ऐसा माना जाता है कि घर में रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को कपूर जलाने से पितृदोष समाप्‍त होता है।


ज्‍योतिष में इलायची को शुक्र का पदार्थ माना जाता है। वहीं विज्ञान के अनुसार इलायची के रोजाना प्रयोग से आपकी इम्‍युनिटी मजबूत होती है। धार्मिक मान्‍यताओं में भी इलायची को बेहद महत्‍वपूर्ण माना गया है। अच्‍छी नौकरी पाने के लिए इलाइची का यह प्रयोग बेहद कारगर साबित होता है। इस प्रयोग को एक गुरुवार से शुरू करके लगातार 3 गुरुवार तक करने से लाभ होता है। पीपल के पेड़ के नीचे पीपल के पत्‍ते पर 2 हरी इलायची और 5 प्रकार की मिठाई रखकर चुपचाप रख दें। वापस लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें। इस प्रयोग से आपको शीघ्र नौकरी मिलेगी।


शहद का प्रयोग आपकी इम्‍युनिटी को बढ़ाता है। रोजाना शहद खाने से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। अगर कुंडली में मंगल समस्या दे रहा है तो शहद न खाएं, बल्कि हर मंगलवार शिवलिंग पर अर्पित करें। अगर बृहस्पति बुरे परिणाम दे रहा है तो, शहद को स्वर्ण अथवा पीतल के पात्र में खाएं। वहीं बेडरूम में शीशी में भरकर शहद रखने से दांपत्‍य जीवन में मधुरता आती है।


गाय के घी का प्रयोग पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। वहीं खाने में रोजाना गाय के घी का प्रयोग करने से आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्राप्‍त होती है। गाय के घी के कई उपाय आपके घर में समृद्धि लाने के साथ ही आपको धनवान भी बनाते हैं। रोजाना शाम के वक्‍त घी का दीपक केसर डालकर जलाएं। दीपक जलने पर घी और केसर से मिश्रित धुआं निकलेगा, जो कि वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा।








Next Story