धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन घर में भूलकर भी नहीं लानी चाहिए ये 5 चीजें

Subhi
3 Sept 2022 2:58 PM IST
शनिवार के दिन घर में भूलकर भी नहीं लानी चाहिए ये 5 चीजें
x
न्याय देव शनि की टेढ़ी नजर एक बार किसी इंसान पर पड़ जाए तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।
न्याय देव शनि की टेढ़ी नजर एक बार किसी इंसान पर पड़ जाए तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। शनिदेव के प्रकोप से बच पाना बहुत मुश्किल है। बुजुर्गों का अपमान करने वाले या निर्धन, असहाय को सताने वाले को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं। इसके अलावा, शनिवार के दिन कुछ खास गलतियां करने वालों पर भी शनि भारी रहता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र है जिन्हें शनिवार के दिन घर में लाने से बचना चाहिए। शनि की दृष्टि से शनिवार को इन चीजों की खरीदारी बहुत अशुभ मानी जाती है.
लोहे का सामान
ज्योतिषविदों का कहना है कि शनिवार के दिन भूलकर भी घर में लोहे का सामान या लोहे से बनी कोई वस्तु नहीं लानी चाहिए। इन चीजों को शनि के प्रकोप से जोड़कर देखा जाता है।
Also Read: मनुष्‍य जीवन के लिए ये हैं तीन सबसे अहम चीजें, मिल जाए तो धरती 'स्वर्ग'
नमक
खाने का जायका बढ़ाने वाला नमक शनिवार के दिन घर में नहीं लाना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर में दरिद्रता का वास होता है। बेहतर होगा कि आप शनिवार का दिन छोड़कर किसी अन्य दिन इसकी खरीदारी करें
बैंगन
ज्योतिषियों के अनुसार, शनिवार को घर में बैंगन लाने से बचना चाहिए। शनिवार को इसकी खरीदारी करना शुभ नहीं समझा जाता है। हालांकि, अगर आपके घर में बैंगन पहले से मौजूद है तो इसे खाने में कोई परहेज नहीं है।
Also Read: श्राद्ध पक्ष के दौरान क्यों दिया जाता है कौए को इतना महत्व, जानिए वजह
नए कपड़े
शनिवार को नए कपड़ों की खरीदारी करने से बचना चाहिए
: न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story