धर्म-अध्यात्म

परेशानियों को न्योता देती है रसोईघर में रखी ये 5 चीजें

Ritisha Jaiswal
6 Jun 2021 6:26 AM GMT
परेशानियों को न्योता देती है रसोईघर में रखी ये 5 चीजें
x
हमारे आसपास के वातावरण व घर पर वास्तु का गहरा प्रभाव पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हमारे आसपास के वातावरण व घर पर वास्तु का गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे अच्छा व बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हर चीज वास्तु के अनुसार होना चाहिए। वहीं बात किचन की करें तो इसे घर के आग्नेयकोण में होना चाहिए। साथ ही यहां पर कुुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे वास्तुदोष व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसे रसोईघर से तुरंत हटाने में ही भलाई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किचन में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए...

दवाइयां रखने से बचें

अक्सर लोग रसोईघर में दवाइयां रखते हैं। मगर इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना बीमारियों को न्योता देने के बराबर माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी आदत को तुरंत बदल लें। साथ ही किचन में हमेशा रसोई से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए।
अग्नि देव की नाराजगी का कारण किचन में रखा शीशा
रसोईघर घर में मिरेर यानि शीशा रखने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि यह परेशानियों को बढ़ाने का काम करता है। असल में, रसोई को आग्नेय कोण में बनाया जाता है जो अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं शीशे में अग्नि का प्रतिबिंब आने से यह अतिरिक्त ऊर्जा बढ़ाएगा जो नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही यह अग्नि देव की नाराजगी का कारण बनता है।
मां अन्नपूर्णा की नाराजगी का कारण कबाड़
आमतौर पर लोग पुराने वह टूटे हुए बर्तनों को भी किचन में जमा रखते हैं। वास्तु के अनुसार, इससे नेगेटिविटी फैलती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपने भी बेकार व टूटे बर्तन किचन में रखें है तो उन्हें तुरंत हटा दें।
वास्तु दोष का कारण बासी खाना
वास्तु के अनुसार, किचन व फ्रीज में बासी खाना रखने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है। साथ ही राहु-केतू और शनि देव नाराज होते हैं। ऐसे में किचन और फ्रीज में हमेशा साफ व फ्रेश सब्जियां-फल या दूध आदि रखें।
देवी-देवताओं की नाराजगी का कारण किचन में मंदिर
कई लोग किचन में मंदिर रखते हैं। मगर इसे वास्तु व धर्म अनुसार अशुभ माना जाता है। रसोईघर में मंदिर रखने से शुद्धता की कमी रहती है। असल में, किचन में डस्टबिन भी रखा जाता है। वहीं रसोई में मांसाहारी भोजन बनाने से मंदिर की शुद्धता खत्म होती है। ऐसे में देवी-देवताओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।


Next Story