- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- किस्मत चमकने से पहले...
धर्म-अध्यात्म
किस्मत चमकने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें धार्मिक मान्यताएं
nidhi
26 July 2026 3:25 PM IST

x
घर से निकलते समय दिखें ये 5 शुभ संकेत
Shakun Shastra: शकुन शास्त्र हिंदू धर्म और भारतीय ज्योतिष की एक प्राचीन शाखा है, जिसमें दैनिक जीवन में दिखाई देने वाले शुभ और अशुभ संकेतों का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि घर से निकलते समय दिखने वाली कुछ चीजें भविष्य में मिलने वाली सफलता, धन लाभ और शुभ समाचार का संकेत देती हैं. आइए जानते हैं घर से निकलते ही दिखाई देने वाले 4 ऐसी चीजों के बारें में जिसे शकुन शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है.
पानी से भरा बर्तन
घर की चौखट लांघते ही यदि पानी या दूध से भरा कोई बर्तन दिख जाए, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार यह कार्य सिद्ध होने और धन आगमन का प्रत्यक्ष संकेत है.
गाय और बछड़ा
भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है. यदि निकलते ही आपको गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखे या सड़क पर शांत खड़ी मिले, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपका दिन सुखद बीतेगा और अटके हुए कार्य बन जाएंगे.
सफाईकर्मी या झाड़ू लगाता व्यक्ति
सुबह-सुबह घर से निकलते ही यदि कोई व्यक्ति सड़क पर झाड़ू लगाता हुआ दिखे, तो यह महालक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है. इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं.
जलता हुआ दीपक या पूजा की थाली
यदि रास्ते में किसी के हाथ में पूजा की थाली दिखाई दे या जलता हुआ दीपक नजर आए, तो इसे शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता मिलती है और शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनते हैं.
Next Story





