धर्म-अध्यात्म

ये 4 राशि वाले खुद परेशान होकर भी दूसरों की करते है मदद

Tara Tandi
9 May 2021 5:49 AM GMT
ये 4 राशि वाले खुद परेशान होकर भी दूसरों की करते है मदद
x
वर्तमान में सच्चे दिल और ईमानदार लोगों का मिलना मुश्किल होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वर्तमान में सच्चे दिल और ईमानदार लोगों का मिलना मुश्किल होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों का वर्णन किया गया है जो नरम दिल और समझदारी होती हैं। कहा जाता है कि इन राशि वालों से मदद मांगने पर यह खुद परेशान होकर भी आपकी मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन इन राशि वालों को नरम दिल के कारण कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। जानिए इन राशि वालों के बारे में-

1. वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का तत्व पृथ्वी है। ऐसे लोग जमीन से जुड़े होने के कारण एक समान बात करते हैं। इनका शांत स्वभाव ही इनकी ओर लोगों को आकर्षित करता है। कहा जाता है कि इन राशि वालों से जो रिश्ता बनाता है, वह दूरी नहीं बनाता है। इन राशि वालों को क्रिएटिविटी और बुद्धि समाज में सम्मान दिलाती है।
2. कर्क- कर्क राशि चंद्रमा के स्वामित्व की राशि है। ऐसे में इस राशि के लोग आमतौर पर लोगों से घुलना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन जब किसी से मिलते हैं तो अपने शांत स्वभाव के कारण उसे प्रभावित करते हैं। चंद्रमा की तरह इनका स्वभाव शांत होता है। यह दोस्तों को भी परिवार का हिस्सा मानते हैं। यह समझदार होने के साथ ही हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं।
3. कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग समझदार और बुद्धिमान होते हैं। यही कारण है कि इनकी बातें लोगों को पसंद आती हैं और समाज में मान-सम्मान मिलता है। यह समझदार और शांत स्वभाव के कारण लोगों के प्रिय होते हैं। मदद करने में कन्या राशि वाले हमेशा आगे रहते हैं।
4. मकर- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। यह जमीन से जुड़े रहते हैं और हर किसी को उसका हक दिलाने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। इनसे मिलने वाला हर व्यक्ति इनके शांत स्वभाव के कारण इनकी ओर आकर्षित होता है। यह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल दूसरों का भला करने में लगाते हैं।


Next Story