धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शानदार परिणाम, 29 अप्रैल तक अपनी स्वराशि में रहेंगे शनि देव

Bhumika Sahu
10 Jan 2022 2:52 AM GMT
इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शानदार परिणाम, 29 अप्रैल तक अपनी स्वराशि में रहेंगे शनि देव
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म फलदाता और न्याय देवता कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव जातकों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। शनि 29 अप्रैल तक कई राशि वालों को धन लाभ और सफलता दिलाने के योग बनाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म फलदाता और न्याय देवता कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव जातकों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। शनि 29 अप्रैल तक कई राशि वालों को धन लाभ और सफलता दिलाने के योग बनाएंगे।शनि 24 जनवरी 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक अपनी स्वराशि मकर में रहेंगे। शनिदेव इस दौरान कुल 4 राशि वालों को फायदा पहुंचाएंगे-

मेष- 29 अप्रैल 2022 तक मेष राशि के जातकों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है। शनि के प्रभाव से आपके रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
मिथुन- इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मनचाही सफलता हासिल होगी। कार्यों में एक के बाद एक सफलता मिलती जाएगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक रुझान बढ़ेगा।ट
मकर- अप्रैल 2022 तक मकर राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहेहैं। धन लाभ के आसार रहेंगे। मकर राशि में शनिदेव के होने से आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को कई जगहों पर धन लाभ के आसार रहेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो जाएंगे। सरकारी विभागों में लंबित कार्य पूरे होंगे। धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।


Next Story