धर्म-अध्यात्म

इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिल सकता है प्यार में धोखा, टैरो कार्ड से जानें अपना हाल

SANTOSI TANDI
8 Oct 2023 6:15 AM GMT
इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिल सकता है प्यार में धोखा, टैरो कार्ड से जानें अपना हाल
x
सकता है प्यार में धोखा, टैरो कार्ड से जानें अपना हाल
इस सप्ताह कुछ राशियों के लोग पिछले सप्ताह की ही तरह दिव्य ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपमें से कई लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और कुछ लोगों को प्यार में सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।
समय कैसा भी हो लेकिन आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता होती है। इस सप्ताह सभी राशि के लोगों को आत्म संयम बनाए रखना होगा। हम सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं, लेकिन भविष्य का पता आपको ज्योतिष या टैरो से ही लग सकता है।
ये ऐसी युक्तियां हैं जो आपकी राशि के अनुसार आपके आने वाले समय के बारे में बताती हैं। अगर आप भी इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में क्या बदलाव ला रहा है तो टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से होने 9 से 15 अक्टूबर के प्रेम और वैवाहिक राशिफल के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि वाले अपने साथी या अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ उपलब्धियों और सफलता का जश्न मनाएंगे। उनकी सफलता पर उनका पार्टनर भी उतना ही खुश होगा। यह समय समारोहों और पार्टियों से भरा रहेगा। (मेष साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जो लोग सिंगल हैं उन्हें ढेर सारे प्रस्ताव मिलेंगे। इनमें से किसी एक को स्वीकार करना आपके लिए उचित है। कमिटेड लोगों को अपने साथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। (वृषभ साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को अपनी लव लाइफ में कई लोगों के हस्तक्षेप का सामना करना पड़ेगा। लोग आपके जीवन के अपडेट जानने की कोशिश करेंगे और रिश्ते को बर्बाद करने की योजना बना सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि वह अपने रिश्ते के बारे में या अपने साथी के साथ अपने वर्तमान समीकरण के बारे में किसी को न बताएं। (मिथुन साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
कर्क राशि
इस सप्ताह कर्क राशि वाले सही समय की तलाश में हो सकते हैं या अपने साथी का सामना करने और उन्हें अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में बताने के लिए ताकत हासिल कर सकते हैं। आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका पार्टनर आपकी पहुंच से बाहर है और शायद आपके साथ नहीं रहना चाहता है, लेकिन असल में उनका पार्टनर आपकी तरफ से पहल का इंतजार कर रहा है। (कर्क साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
सिंह राशि
सिंह राशि वाले पार्टनर के लिए कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। आप पार्टनर पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं और यात्रा की योजना बना सकते हैं। (सिंह साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
कन्या राशि
इस सप्ताह आप अपने साथी के प्रति रोमांटिक होकर होनी भावनाएं प्रकट कर सकते हैं। कुछ भावनात्मक अशांति या मुद्दे सामने आएंगे जो कन्या राशि वालों को अपने साथी की ओर कोई भी कदम उठाने से रोकेंगे। यदि आपका जीवनसाथी भी कन्या राशि का है तो ध्यान रखें कि वो रिश्ते में कोई समस्या पैदा न करे। आपको पार्टनर से प्यार में धोखा भी मिल सकता है। (कन्या साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
तुला राशि
इस सप्ताह तुला राशि वाले अपने साथी के साथ कुछ अच्छी यादें भी बनेंगे। आप कुछ नए स्थानों की खोज करने के लिए बाहर जा सकते हैं। बुजुर्ग लोग घर पर अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएंगे और अपने पुराने दिनों के बारे में बात करके यादें ताजा करेंगे। (तुला साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपने पार्टनर से परेशान हो सकते हैं और इस सप्ताह अपने पार्टनर का ज्यादा मनोरंजन नहीं करेंगे। वे अन्य कामों में व्यस्त रहेंगे और अपनी लव लाइफ को कोई महत्व नहीं देंगे। (वृश्चिक साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
धनु राशि
इस सप्ताह धनु राशि वालों को इंतजार रहेगा कि उनका पार्टनर उनके प्रति पहल करे। वे अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालने के लिए खाना खा रहे होंगे, जो शायद ही कभी हो पाएगा। इससे धनु राशि वालों को इंतजार रहेगा। (धनु साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि वालों को रिश्तों में तनाव हो सकता है। प्रेम के मामले में आपको सलाह दी जाती है कि आप कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें और अगर जीवनसाथी की तलाश में हैं तो वो पूरी होने के आसार हैं। (मकर साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अपना रिश्ता खत्म कर सकते हैं या पार्टनर से प्रेम ख़त्म कर देंगे। आप भले ही शादी शुदा हों लेकिन आप अपने आपको सिंगल महसूस करेंगे। (कुंभ साप्ताहिक लव टैरो राशिफल )
मीन राशि
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ अच्छा समीकरण बनाने की सलाह दी जाती है। मीन राशि वाले जो कहेंगे उनका साथी उसका पालन करेगा और उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक निर्णयों में भी उनका समर्थन करेगा। (मीन साप्ताहिक लव टैरो राशिफल)
Next Story